जिन पर कई मुकदमे दर्ज, राजद ने उन्हें दिया टिकट: उपेंद्र कुशवाहा

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी दलों का प्रचार जोर पकड़ चुका है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों पर कई-कई मुकदमे दर्ज हैं, ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बिहार में जंगलराज खत्म हो गया है, लेकिन आरजेडी ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया है जिनके ऊपर 15-20 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट और मारपीट सहित कई मुकदमे भी हैं। इसके बाद ये लोग हम पर उंगली उठा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों की सहमति है कि नीतीश कुमार को ही सीएम बनना है। वह अभी सीएम हैं और आगे भी रहेंगे। इसमें किसी को कोई समस्या या शक नहीं है।

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के देर तक नहीं रुकने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उनकी सहमति के बाद ही हम लोगों ने संकल्प पत्र को जारी किया है। उन्होंने मनमुटाव की बात को खारिज करते हुए कहा कि हम लोग एक साथ हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही है, जनता हमारे साथ है और हम लोगों का चुनाव अच्छा चल रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। हमारी सरकार 100 प्रतिशत निश्चितता और पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों पर हो रहे हमले पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है, हम खुद चुनाव में व्यस्त हैं। जब तक हमकों पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, हम कुछ नहीं बोल सकते हैं।

पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र जारी किया।

इस दौरान नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, ‘हम’ प्रमुख जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आयरन लेडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Read Next

पटेल साहब ने पंडित नेहरू को देश का आदर्श और जनता का नेता कहा था: मल्लिकार्जुन खड़गे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com