एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी, ह्यूमिडिटी करेगी परेशान

नोएडा । दिल्ली समय पूरे एनसीआर में लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि अगले एक हफ्ते तक मौसम सुहावना बना रहेगा और लगातार हल्की बारिश की फुहार लोगों को गर्मी से निजात दिलाएंगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक “थंडरस्टॉर्म विथ रेन” यानी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि, इस दौरान मौसम विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद 3 जुलाई को यह थोड़ा और गिरकर 33 और 27 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसी तरह 4, 5 और 6 जुलाई को तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।

7 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए “रेन ऑर थंडरशॉवर्स” यानी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। ह्यूमिडिटी यानी नमी की बात करें तो 3 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक औसतन 85 से 90 प्रतिशत तक बनी रहेगी, जो उमस को और बढ़ा सकती है। यह नमी लोगों को चिपचिपे मौसम का अहसास कराएगी और सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

मौसम विभाग द्वारा “नो वार्निंग” का संकेत देना राहत की बात है, लेकिन नागरिकों को फिर भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आने वाले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के पहले हफ्ते का मौसम न तो अधिक सख्त होगा और न ही पूरी तरह आरामदायक। हल्की बारिश गर्मी से कुछ राहत तो देगी, लेकिन बढ़ती उमस लोगों की परेशानी को बढ़ा सकती है।

–आईएएनएस

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

admin

Read Previous

हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही : 34 लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी

Read Next

मोहाली पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल समेत कई अकाली नेताओं को हिरासत में लिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com