उद्धव ठाकरे के भाषण में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का दुख था : संजय निरुपम

मुंबई । महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर राजनीति लगातार जारी है। इसी बीच, शनिवार को ठाकरे बंधुओं (राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे) की संयुक्त सभा ने प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी को और हवा दी है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पूरे भाषण में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का गहरा दुख झलक रहा था।

संजय निरुपम ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मराठी भाषा और स्वाभिमान के मुद्दे पर लोगों से अपील करना एक बात है, लेकिन उद्धव ठाकरे ने अपनी सभा में जिस तरह बार-बार सत्ता में वापसी की बात की, उससे लगा कि उन्हें अब भी अपने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का गहरा दुख है। उनका पूरा भाषण उसी पीड़ा की अभिव्यक्ति था, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘रुदाली भाषण’ कहा। जनता से वोट देश की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मांगे जाने चाहिए, न कि भावनाओं को भड़काकर। किसी भाषा विशेष के आधार पर सत्ता पाने की लालसा सही नहीं है।”

उद्धव के विजय सभा में दिए बयान को सीएम फडणवीस द्वारा ‘रुदाली’ कहे जाने पर हो रही राजनीति को लेकर निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जब शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे जीवित थे, तभी राज और उद्धव ठाकरे के बीच नेतृत्व को लेकर गंभीर मतभेद शुरू हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे का नेतृत्व कभी स्वीकार नहीं किया। इसी टकराव के चलते एक भाई को पार्टी से बाहर निकलना पड़ा। यह संघर्ष आज भी कहीं न कहीं उनके रिश्तों में दिखाई देता है।”

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और इसकी शुरुआत बिहार से करने वाले बयान पर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “बाला साहेब ठाकरे हमेशा कहते थे कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है, क्योंकि यहां 85 प्रतिशत से अधिक हिंदू रहते हैं। इस देश की परंपरा पांच हजार साल पुरानी है, जिसे कई आक्रमणों और अत्याचारों के बावजूद संरक्षित रखा गया है। हिंदू धर्म को खत्म करने की कोशिशें हुईं, लेकिन इसकी जड़ें इतनी गहरी हैं कि यह और मजबूत होकर उभरा है। आने वाले समय में हिंदू धर्म और ताकत के साथ खड़ा होगा। बाबा जो कह रहे हैं, उसका समर्थन करता हूं, लेकिन भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए जनादेश जरूरी है।”

ब्रिक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहलगाम आतंकी हमले को पूरी मानवता पर हमला बताए जाने का समर्थन करते हुए निरुपम ने कहा, “ब्राजील में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सम्मेलन के दौरान पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा गंभीरता से उठाया और सभी सदस्य देशों के समक्ष यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। मोदी ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के समाज के लिए एक बड़ा कैंसर है और इससे निपटने के लिए सभी देशों को एकजुट होना चाहिए। उनके मजबूत रुख को ब्रिक्स देशों का समर्थन भी मिला, जो एक सकारात्मक संकेत है।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

अब यूपी के हर गांव का बच्चा ‘शुभांशु शुक्ला’ बनेगा, योगी सरकार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की पौध कर रही तैयार

Read Next

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के आवास के नवीनीकरण को लेकर बयानबाजी से मचा विवाद, कांग्रेस नेता से माफी की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com