आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

नई दिल्ली । दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर लोग बड़े शहरों से अपने घर जा रहे हैं। इस बीच रेलवे की व्यवस्था जांचने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे।

अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या पहले से कहीं अधिक है। दिवाली से पहले लगभग डेढ़ लाख यात्री ट्रेन से अपने घरों की ओर जा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं और सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

उन्होंने स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के इस व्यस्त समय में हर कर्मचारी चौबीसों घंटे यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर है। मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर यात्री सुरक्षित और सुखद यात्रा करते हुए अपने परिवार तक पहुंचे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे थे, जिनमें दावा किया गया कि रेलवे स्टेशनों पर भारी अव्यवस्था और भीड़ के कारण यात्रियों को कठिनाई हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी वैष्णव ने साफ कहा कि ऐसे वीडियो पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। सभी स्टेशनों पर व्यवस्था सुचारू है और यात्रियों से अनुरोध है कि ऐसे अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।

रेल मंत्री ने आनंद विहार स्टेशन पर बने मिनी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, जहां से सीसीटीवी के माध्यम से प्लेटफॉर्म और यात्री गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और यात्रियों से भी सीधे संवाद किया।

स्टेशन पर मौजूद लोगों के साथ मंत्री वैष्णव ने फोटो भी खिंचवाईं। बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रेलवे ने इस बार खास इंतजाम किए हैं। स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं ताकि यात्री आराम से अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकें।

–आईएएनएस

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

admin

Read Previous

कांग्रेस सीटों के लिए गिड़गिड़ा रही है : योगेंद्र चंदोलिया

Read Next

स्टारलिंक लिंक ने 10,000 उपग्रहों को किया लॉन्च, एलन मस्क ने की सराहना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com