अदालत ने हमारी बेगुनाही पर लगाई मुहर, सच्चाई की हुई जीत : समीर कुलकर्णी

मुंबई । मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट द्वारा सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया गया है। अदालत के इस फैसले पर आरोपी समीर कुलकर्णी ने कहा कि आज हमारी और हमारे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। अदालत ने हमारी बेगुनाही पर मुहर लगा दी है, जो हम पहले दिन से जानते थे।

उन्होंने आगे कहा कि अब हम लोगों की बेगुनाही देश के सामने आ गई है। हम लोगों को एक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया था और आज हम लोगों को न्याय मिला है। हम न्यायपालिका का आभार जताते हैं। कांग्रेस पार्टी को इस साजिश के लिए देश की जनता के माफी मांगना चाहिए।”

वहीं बरी हुए सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय ने कहा कि हमें न्याय प्रणाली पर भरोसा था और आज सच्चाई की जीत हुई है।

उन्होंने कहा, “मैं भारतीय न्यायपालिका और अदालत का बहुत आभारी हूं। उन्होंने न्याय में मेरे विश्वास को बरकरार रखा और हमें बाइज़्ज़त बरी किया। हम न्यायपालिका, भारत की जनता और वकीलों के आभारी हैं। आज कोर्ट ने सच्चाई पर मुहर लगाई है। पिछली सरकार ने चुनावी राजनीति के लिए हमें फसाया, जो आरोप हमारे ऊपर लगे थे, वो एनआईए सिद्ध नहीं कर पाई और कोर्ट ने भी वही कहा है।”

वहीं कर्नल प्रसाद पुरोहित के पड़ोसी अंकुश मोहोल ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है। मैं उन्हें 25-30 सालों से जानता हूं। मैंने हमेशा कहा कि आज या कल, किसी दिन वे बरी हो जाएंगे। साजिश के तहत इस मामले को उछाला गया था और हमें बेहद खुशी है कि इस मामले में आज न्याय मिला है और सत्य की जीत हुई है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।”

वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मालेगांव विस्फोट मामले में सभी सातों आरोपियों को बरी किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह मामला ही गलत था, इन सभी को बहुत पहले ही बरी कर दिया जाना चाहिए था। आज का फैसला स्वागत योग्य है। पूरा मामला तत्कालीन सरकार के इशारे पर आगे बढ़ा था, लेकिन आज के फैसले से न्याय की जीत हुई है।

मालेगांव विस्फोट मामले में सात आरोपियों को न्याय मिलने पर महंत महादेव दास बाबा ने कहा कि यह हर्ष, उत्साह और खुशी की बात है कि आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को न्याय मिला है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बिग बॉस 19 : 24 अगस्त से ‘घरवालों की सरकार’ पूरी तरह तैयार

Read Next

उमर और राहुल गांधी पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार न बनें : तरुण चुघ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com