मप्र में महिला पुलिस जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल

राजगढ़, 6 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में जारी बारिश से जहां तबाही का मंजर दिख रहा है तो दूसरी ओर मानव सेवा की कहानियां भी सामने आ रही है। राजगढ़ जिले में प्रसव पीड़ा से कराहती महिला की मदद के लिए खाकी वदीर्धारी दो महिलाएं सामने आई। उन्होंने उस महिला का न केवल प्रसव कराया बल्कि उसे अस्पताल तक पहुॅचाया। यह आपदा के दौर में मदद करने वाली मानवसेवा की मिसाल है।

मामला राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र का है, जहां मूसलाधार बारिश के बीच एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए अस्पताल के लिए घर से निकली। बारिश से सड़क पर पानी भरा होने से उसका अस्पताल पहुँचना मुश्किल हो रहा था। गर्भवती महिला के सड़क पर होने की जानकारी जैसे ही थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर अरूंधति राजावत को मिली, वह अपनी सहयोगी आरक्षक इतिश्री के साथ महिला की सहायता करने पहुँच गई। गर्भवती महिला की हालत को देखते हुए अरूंधति राजावत ने बिना समय गंवाये महिला को न केवल एक आटो में संरक्षण दिया बल्कि महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।

बताया गया है कि सुठालिया के ग्राम मोड़बड़ली की 25 वर्षीय इकलेश बाई की प्रसव पीड़ा को देख उसके पिता अपनी बेटी को सिविल अस्पताल ब्यावरा ले जाने के लिये घर से निकले थे। पिछले चार-पांच दिन से लगातार हो रही वर्षा से सुठालिया थाने के पीछे मउ निरहे के नाले में उफान आने से आगे जाना मुश्किल था। बेटी का दर्द देख पिता नजदीक के थाने पहुँचा और सहायता मांगी। थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर अरूंधति राजावत स्वास्थ्य केन्द्र से नर्स को बुलाकर अपनी टीम के साथ तुरंत गर्भवती महिला के पास पहुँची। इन महिलाओं की पूरी टीम ने इकलेश बाई का सफल प्रसव करवाया। नवजात शिशु को जब उसकी मॉ इकलेश बाई ने अपनी गोद में लिया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इकलेश बाई बताती है कि यदि समय पर पुलिस बहनें न आती तो मेरी और मेरे होने वाले बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने सब इंस्पेक्टर अरूंधति राजावत और उनकी टीम के प्रति धन्यवाद और आभार भी माना।

इकलेश बाई के पिता ने कहा, “महिला पुलिस ने अपने कत्र्तव्यों के साथ मानवीय मिसाल भी पेश की है। हम उनके आभारी हैं।”

राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने भी महिला पुलिसकर्मियों की सराहना की है।

महिला पुलिस जवानों की इस मानवीय संवेदना की हर कोई सराहना कर रहा है। आम तौर पर पुलिस केा लेकर लोगों का नजरिया अच्छा नहीं है मगर राजगढ़ की मानवता की सेवा की मिसाल ने सुखद संदेष तो दिया ही है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में जीत के करीब भाजपा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी’

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए बंगाली स्नैक ‘झालमुरी’ सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में जश्न...

ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं इसलिए आज ऐसी स्थिति: तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बढ़त पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत...

केरल जनादेश मतदाताओं के बदलते मिजाज को दर्शाता है: केसी वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणामों को जनभावना में निर्णायक बदलाव बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ये परिणाम केरल भर में परिवर्तन समर्थक...

बंगाल में चुनाव के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़ी एक याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई, जिसमें चुनाव परिणामों के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा...

असम चुनाव : रुझानों में गौरव गोगोई पीछे, भाजपा 78 सीटों पर कर रही लीड

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस को शुरुआती झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से पीछे...

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त के बीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई । विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल...

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में वोटरों को धमकाने का आरोप, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

editors

Read Previous

पुलिस अधिकारी पर महिला के ऊपर बैठकर मारपीट करने का आरोप

Read Next

60 रुपये के विवाद में 13 वर्षीय लड़के ने दोस्त की पत्थर मारकर की हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com