पुलिस अधिकारी पर महिला के ऊपर बैठकर मारपीट करने का आरोप

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक पुलिस अधिकारी कथित रूप से एक महिला के उपर बैठ गया और उसकी पिटाई कर दी। महिला के ऊपर बैठे पुलिसकर्मी की और उसे पीटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

कानपुर देहात पुलिस ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि टीम पर शिवम यादव के परिवार की महिलाओं ने हमला किया था, जिन्होंने पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव में एक उम्मीदवार को धमकी दी थी।

जानकारी के मुताबिक, यादव की तलाश के दौरान दुगार्दासपुर गांव में उपनिरीक्षक महेंद्र पटेल की महिला से कहासुनी हो गई।

कानपुर देहात, एसपी केशव चौधरी ने कहा कि वीडियो से पता चलता है कि भोगनीपुर पुलिस चौकी के प्रभारी पटेल अनियंत्रित हो कर महिला पर गिरे थे, लेकिन यादव के परिवार के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने गलत तरीके से मार पीट किया।

अधिकारी ने कहा कि यादव कुछ दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। और उसे पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन उसकी मां और पत्नी उसे बचाने के लिए चिपक गई जिससे पटेल और महिलाओं के बीच हाथापाई हुई। उन्होंने यह भी कहा कि यादव की पत्नी आरती यादव हाथापाई के दौरान गिर गईं। हालांकि, आरती ने उनके दावों का खंडन किया और कहा कि उसे बुरी तरह पीटा गया है।

आरती ने संवाददाताओं से कहा, “उसने थप्पड़ मारा और फिर मुझे जमीन पर घसीटा। वह मेरे ऊपर बैठ गया और मुझे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और मुझे बचाया।”

उसने यह भी आरोप लगाया कि पटेल ने यादव को रिहा करने के लिए पैसे की मांग की और परिवार के इनकार करने से वह नाराज हो गया।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया होर्मुज मुद्दे पर होने वाली बहुपक्षीय बैठक में होगा शामिल

सोल । फ्रांस और ब्रिटेन की अगुवाई में आयोजित की जा रही बहुपक्षीय बैठक में दक्षिण कोरिया भी शामिल होगा। ये बैठक होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थिर करने के साझा प्रयासों...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

यूएन प्रमुख ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रखने की अपील की है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता स्टेफान...

संघर्ष जारी रहा तो नई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा आईआरजीसी : ईरान

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध जारी रहता है, तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं...

परमाणु मांगों पर विवाद के बीच अमेरिका और ईरान की वार्ता ठप

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में “काफी प्रगति” हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिका अपनी प्रमुख मांगों पर अड़ा रहा,...

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान के पास ‘कोई दांव नहीं’ बचा : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं...

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने एक संभावित समझौते को अंतिम चरण में आकर पटरी से उतार दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची...

ईरान मुद्दे को लेकर नाटो पर भड़के ट्रंप, बोले-हमने खर्च किया, साथ नहीं मिला

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी हालत में है और काफी हताश है। ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की...

पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी...

‘नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन’, ईरान ने बताई पोप की आलोचना करने वाले ट्रंप की ‘सच्चाई’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की आलोचना की। इसके बाद घाना में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। ईरानी दूतावास ने...

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

editors

Read Previous

आईआईटी मद्रास के असिस्टेंट प्रोफेसर ने जातिगत भेदभाव पर दिया इस्तीफा, वायरल हुआ पत्र

Read Next

मप्र में महिला पुलिस जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com