हिंदू हितों का ध्यान रखने के लिए संतों ने मोदी सरकार को कहा धन्यवाद – अल्पसंख्यक मंत्रालय, वक्फ बोर्ड और फिल्म सेंसर बोर्ड को खत्म करने की भी मांग

नई दिल्ली : देश के संत समाज ने बहुसंख्यक हिंदुओं की भावना का सम्मान रखने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को धन्यवाद कहते हुए सरकार से अल्पसंख्यक मंत्रालय, वक्फ बोर्ड और फिल्म सेंसर बोर्ड को खत्म करने की भी मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद,अखाड़ा परिषद, हिंदू धर्माचार्यों और हिंदू धर्म की 127 से भी अधिक संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण , काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन के महाकाल मंदिर के कॉरिडोर के साथ-साथ जम्मू कश्मीर से 370 और 35 ए को हटाकर हिंदू हितों की रक्षा करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को धन्यवाद कहा गया है।

आईएएनएस से बात करते हुए अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नवल किशोर दास ने कहा कि संत समाज की बात मानकर मोदी सरकार ने हिंदुओं की भावना का सम्मान रखा है इसलिए संतों की बैठक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी भी सरकार को समान नागरिक संहिता, विवाह का एक समान कानून, अल्पसंख्यक मंत्रालय, वक्फ बोर्ड, फिल्म सेंसर बोर्ड के साथ ही काशी और मथुरा के मामले में काफी कुछ करने की जरूरत है।

महंत नवल किशोर दास ने वक्फ बोर्ड को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद इस देश में सबसे अधिक जमीन वक्फ बोडरे के पास है जिनका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है इसलिए संत समाज की सरकार से यह मांग है कि भारत सरकार अध्यादेश लाकर लीज पर दी गई जमीनों को वक्फ बोडरें से वापस ले और इसके साथ ही वक्फ बोडरें को हमेशा के लिए समाप्त भी कर दें। उन्होंने काशी और मथुरा में भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही देश में समान नागरिक संहिता भी लागू करने की मांग की।

वहीं आईएएनएस से बात करते हुए अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने अल्पसंख्यक मंत्रालय को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट लगातार भारत सरकार से यह पूछ रहा है कि इस देश में अल्पसंख्यक कौन है, भारत सरकार इसकी परिभाषा बताए ? भारत सरकार लगातार राज्यों को पत्र लिख रही है कि अल्पसंख्यक तय करके बताइए। इसलिए हमारा मानना है कि जहां अभी तक यह ही तय नहीं है कि अल्पसंख्यक कौन है तो वहां अल्पसंख्यक मंत्रालय की क्या जरूरत है। उन्होंने देश के कई राज्यों में साधुओं और हिंदुओं पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कई राजनीतिक दल देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश के धमार्चार्य इसे बर्दास्त नहीं करेंगे।

काशी के ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा भी संतों की बैठक में उठा। स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह खुद का कहना है कि देर से मिला न्याय भी अन्याय की श्रेणी में ही आता है इसलिए हमारी अदालत से मांग है कि इन दोनों मामलों में एक निश्चित समय सीमा के अंदर अदालत जल्द से जल्द अपना फैसला सुनाएं।

हनुमानगढ़ी, अयोध्या के महंत जगदीश दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि संतों की बैठक में फिल्म सेंसर बोर्ड की भूमिका को लेकर ऐतराज जताते हुए यह कहा गया कि हिंदू विरोधी फिल्मे बन रही है और फिल्म सेंसर बोर्ड लगातार इस तरह की फिल्मों को पारित भी कर रहा है। अगर सेंसर बोर्ड इस तरह के ²श्यों पर रोक नहीं लगा पा रहा है या इस तरह की फिल्मों को रोक नहीं पा रहा है तो फिर सेंसर बोर्ड की जरूरत ही क्या है ? उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड को खत्म ही कर देना चाहिए।

सेंसर बोर्ड की भूमिका पर ऐतराज जाहिर करते हुए महंत नवल किशोर दास ने भी कहा कि इस तरह के सेंसर बोर्ड को पूरी तरह से खत्म कर एक सनातनी और भारतीय सेंसर बोर्ड का गठन करना चाहिए, जिसमें संस्कारवान लोगों को रखा जाना चाहिए। ‘आदिपुरुष’ फिल्म को भारतीय संस्कार और परंपरा का विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा, या तो सरकार इस फिल्म पर रोक लगाए या वो इस फिल्म को देश में कहीं भी चलने नहीं देंगे।

शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में दिन भर चली संतों की इस महत्वपूर्ण बैठक में चर्च की भूमिका, हिंदू धमार्चार्यों की छवि खराब करने के षड्यंत्र, धर्मांतरण, लव जिहाद, जीर्ण मंदिरों के जीर्णोद्धार सहित सनातन धर्म से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई ने पहली चार्जशीट में सात को बनाया आरोपी

Read Next

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com