चेंबूर में आग से झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर सात

मुंबई । मुंबई के उपनगर चेंबूर में भीषण आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने रविवार को यह जानकारी दी। यह भीषण त्रासदी सुबह करीब 5.15 बजे घटी। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को दी, इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

एमएफबी ने कहा कि सूचना मिली की सिद्धार्थ कॉलोनी के प्लॉट नंबर 16 में आग लग गई है, पूरा परिवार नींद में था और अचानक आग की चपेट में आ गया। दो अन्य लोग झुलस गए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने परिवार को बचाने के लिए तमाम कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भूतल पर स्थित किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां परिवार रह रहा था। नीचे दुकान थी और ऊपर मकान में गुप्ता परिवार रहता था।

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हुई। दमकल की चार गाड़ियां, एक पानी का टैंकर, एमएफबी और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे और आग बुझाने के कार्यों की निगरानी कर रहे थे।

सभी पीड़ितों को बीएमसी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और तीन नाबालिग शामिल हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि वहां कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखे गए होंगे, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

आरजी कर मामला, संदीप घोष के 10 विश्वासपात्र डॉक्टर निष्कासित

Read Next

केरल: 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी; 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com