गोल्डन पासवान हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, होगी सख्त कार्रवाई: चिराग पासवान

सीवान । न्यायालय कर्मी राकेश कुमार उर्फ गोल्डन पासवान की हत्या के बाद लोजपा (रामविलास ) सुप्रीमो और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सीवान पहुंचे। उन्होंने गोल्डन के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने गोल्डन पासवान हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। मृतक की बहन से बात करने के दौरान चिराग पासवान ने सीवान एसपी को तुरंत कॉल भी लगाई और अल्टीमेटम भी दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर सात दिनों के अंदर कार्रवाई हो जानी चाहिए। इस मामले को मैनें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संज्ञान में दिया है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा, ” इस मामले में पुलिस प्रशासन काफी सुस्त दिख रही है। अगर इस मामले में पुलिस प्रशासन के लोग भी दोषी होंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। जिस तरह से राकेश कुमार (गोल्डन पासवान) की बेरहमी से हत्या की गई, इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी कुछ दिन पहले हमसे मुलाकात की थी। हमने पूरी जानकारी जुटाकर मुख्यमंत्री को भी उपलब्ध कराने का काम किया है।”

बता दें कि19 जून 2024 को न्यायालय कर्मी राकेश कुमार उर्फ गोल्डन पासवान अपनी बहन को परीक्षा दिलाने गया हुआ था। जब वह बाइक से वापस लौट रहा था तो अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

गोल्डन के परिवार वाले हत्याकांड की मुख्य वजह जमीन विवाद बता रहे हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुन्ना चौधरी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

एआई के आने से तेजी से बढ़ रहा भारत का सिक्योरिटी मार्केट

Read Next

हाथरस की घटना पर राहुल गांधी कर रहे दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति : राकेश त्रिपाठी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com