उलेमा बोर्ड की मांगों को कांग्रेस ने किया मान्य : किरीट सोमैया

मुंबई । ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने बीते दिनों महाविकास अघाड़ी को अपनी 17 मांगों वाला पत्र भेजा था। उलेमा बोर्ड ने अपने पत्र में कहा था कि वो आगामी विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। लेकिन, उसकी एक शर्त है कि जब महाविकास अघाड़ी सत्ता में आ जाए, तो उसकी मांगों को पूरा करे। इसी पर अब भाजपा नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा, “आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन से 17 मांगें की। इस पर अब महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्र लिखकर कहा कि उसे ये सभी मांगें मान्य हैं। उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष नायब अंसारी ने इस पत्र को अपने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है। उन्होंने 31 अक्टूबर को अपने फेसबुक पर यह पत्र साझा किया। अब सवाल यह है कि झूठा कौन है, किरीट सोमैया, राहुल गांधी या उलेमा बोर्ड। अब क्या कांग्रेस उलेमा बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराएगी।”

दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि किरीट सोमैया ने जो पत्र भेजा है, वो फर्जी है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा, ”हार सामने देखकर, भ्रष्ट गठबंधन ने उन चीजों की नकली तस्वीरें बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश शुरू कर दी है, जो कभी हुई ही नहीं, पत्र जो कभी गए ही नहीं। इस पत्र पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले जी के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। चाहे कितने भी फेक नैरेटिव हो, सच बाहर आ ही जाता है।” इसी पर अब किरीट सोमैया की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

बता दें कि बीते दिनों उलेमा बोर्ड ने महाविकास अघाड़ी को 17 मांगों वाला पत्र लिखा था। अपने पत्र में उलेमा बोर्ड ने कहा, “ हम महाविकास अघाड़ी को आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए तैयार हैं , लेकिन हमारी कुछ मांगें हैं, जिन्हें अगर मान लिया जाए , तो हमें आगामी चुनाव में महाविकास अघाड़ी को समर्थन देने में कोई आपत्ति नहीं होगी।”

पत्र में महाविकास अघाड़ी से वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का विरोध, नौकरियों और शिक्षा में मुस्लिम समुदाय को 10 फीसद आरक्षण देने, महाराष्ट्र के 48 जिलों में मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान की जमीन का सर्वे कराए जाने, महाराष्ट्र के वक्फ मंडल के विकास के लिए 1 हजार करोड़ रुपये का फंड देने, साल 2012 से 2024 के बीच दंगे फैलाने के आरोपों में जेल में बंद निर्दोष मुसलमानों को बाहर निकालने की मांग की गई थी। इसी तरह की कई अन्य मांगें भी उलेमा बोर्ड द्वारा की गई थी, जिसे लेकर अभी महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होने हैं और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। इसके बाद ही यह साफ होगा कि सूबे में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठने जा रहा है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

केंद्र सरकार ने स्वच्छता कैंपेन में कबाड़ बेच कमाए 650 करोड़ रुपये

Read Next

पुतिन ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि को मंजूरी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com