दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका

Effect of Western Disturbance is visible in Noida, light drizzle at some places, heavy rain elsewhere.

नोएडा । दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाओं के साथ बिजली भी कड़क रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि तेज बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने 5 जून से मौसम में बदलाव की बात की थी। इसके साथ-साथ दिल्ली में बुधवार को तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नोएडा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार शाम से ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश के होने से पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद से बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी और तूफान आ सकता है। साथ ही हल्की बारिश कि संभावना भी जताई है।

दिल्ली के नरेला, अलीपुर और एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, दादरी, ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो घंटे के दौरान बड़ौत, बागपत, मोदीनगर, पिलखुवा, हापुड़, गुलौती, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासु और गभाना में मौसम खराब हो सकता है।

दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार जारी है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने कि चेतावनी भी जारी की है।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव का कहर जारी है। बीते दिनों तापमान 50 डिग्री तक भी पहुंच चुका है। इसी दौरान लोगों को बिजली कटौती की दोहरी मार भी झेलनी पड़ी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

अभिषेक बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कहा, कोई किंगमेकर नहीं है

Read Next

मतदाताओं को आभार, हमारा युद्ध अच्छा रहा : माधवी लता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com