तेजस्वी यादव के पास तथ्य और तर्क दोनों नहीं : विजय कुमार सिन्हा

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पास न तर्क है और न ही तथ्य है। उनकी सोच सामंती है।

उन्होंने कहा कि यह संविधान ‘गौरव वर्ष’ मनाया जा रहा है और बाबा भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि अब रानी के पेट से राजा नहीं पैदा होंगे, बल्कि जनता के बीच से एक सेवक के रूप में वह व्यक्ति सामने आएगा जो लोकतंत्र में उच्च पद पर होगा।

उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव ने हाल ही में छह हजार रुपये खाने के खर्च का मुद्दा उठाया था। लेकिन, उनके बयान में कोई सच्चाई नहीं है। मेरे पास इसका प्रमाण है, जो यह साबित करता है कि विधानसभा में छह सौ रुपये से भी कम में भोजन हुआ था। तेजस्वी यादव को इस पर माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उनका आरोप गलत था।”

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, पथ निर्माण विभाग में मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया था और जब इसकी जांच हुई, तो यह पाया गया कि तेजस्वी यादव के मंत्री रहते हुए कुछ अनियमितताएं हुई थीं। उनके गैरेज के भुगतान का मामला भी सामने आया था, और उनका यह सवाल उठाना कि क्या वह मंत्री थे, संदेहास्पद है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अच्छे और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है, न कि भ्रष्टाचार और अपराध के माहौल में जीने वाले नेताओं की।

उन्होंने कहा, “हमने भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया है और हमारा उद्देश्य हर मामले में पारदर्शिता रखना है। बिहार में नेताओं के गलत कार्यों की जांच होनी चाहिए और जिनके खिलाफ आरोप हैं, उन्हें जवाब देना होगा। हम यह चाहते हैं कि हर मुद्दे पर सही तथ्यों के साथ काम किया जाए, और किसी भी दोषी को बचाया न जाए।”

उन्होंने कहा कि जहां तक बालू, गिट्टी और पत्थर की चोरी का सवाल है, यह गलत है और इसके लिए जवाब देना पड़ेगा। जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें न्यायालय में जवाब देना होगा। अगर हमारी ओर से कोई गलती हुई है, तो हम पूरी तरह से जांच के लिए तैयार हैं और उसके बाद जो फैसला होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

महाकुंभ में भगदड़ के बाद सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्था बढ़ाने की मांग

Read Next

केजरीवाल ने चुनाव आयोग में दाखिल किया 6 पन्ने का जवाब, कहा- हमारे संघर्ष के बाद कम हुआ अमोनिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com