तमिलनाडु: आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

चेन्नई । तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने नॉर्थ ईस्ट मानसून की वजह से होने वाली समस्याओं से निपटने का खाका तैयार कर लिया है। आईएमडी ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए कई जिलों के लिए पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मानसून सीजन की तैयारियों के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में रैपिड मेडिकल रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया है।

प्रत्येक आरआरटी ​​में एक चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, ग्राम स्वास्थ्य नर्स, स्वास्थ्य निरीक्षक के अलावा सभी आवश्यक दवाएं शामिल हैं।

जिला चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जिलों में आरआरटी ​​के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। जिला चिकित्सा अधिकारी अपने कार्यालयों से आरआरटी ​​से मिलकर मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली अन्य आपात स्थितियों को संभालने के लिए एक कमांड सेंटर भी संचालित करेंगे।

प्रत्येक जिले के सभी रेस्क्यू शेल्टर्स में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सा दल मौजूद रहेगा।

आपातकालीन स्थितियों के लिए ‘108’ एम्बुलेंस भी स्टैंडबाय पर रहेंगी और पूरे राज्य में बाढ़-ग्रस्त और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी। किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए इन एम्बुलेंस में पर्याप्त ईंधन भरा जाएगा।

इस बीच, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर हताहतों की स्थिति को हैंडल करने के लिए सुपरिभाषित प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है।

अस्पतालों को आपातकालीन दवाओं, टीकों और बिस्तरों की उपलब्धता और आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों से मानसून के दौरान अस्पताल की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए संवाद किया है, जिसमें चिकित्सा कर्मचारियों और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी शामिल है।

सभी जिला अस्पतालों को 24×7 बिजली की आपूर्ति, बैकअप जनरेटर और पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।

अधिकारियों ने कहा है कि अस्पताल की आपूर्ति और वितरण श्रृंखला में निरंतरता बनाए रखने के लिए एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान सक्रिय रहेगा।

प्रत्येक रेस्क्यू शेल्टर के प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग के लिए पर्याप्त कीटाणुनाशक और कीटनाशक रखे जाएंगे। राज्य का स्वास्थ्य विभाग बाढ़ या जलभराव से प्रभावित सभी क्षेत्रों में सुपर-क्लोरीनेशन भी करेगा।

अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि मृत जानवरों का तुरंत निपटान किया जाए।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को सचिवालय में मानसून की तैयारी की बैठक की, जहां उन्होंने सभी विभागों को भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

काम पर लौटीं ‘मॉम’ दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह दिखे साथ

Read Next

वक्फ संशोधन विधेयक : जेपीसी की बैठक में जोरदार हंगामा, विपक्षी सांसदों ने स्पीकर बिरला को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com