सूडान: अर्धसैनिक बलों के हमले में 20 की मौत, 3 घायल, गैर-सरकारी ग्रुप का दावा

खार्तूम । पश्चिमी सूडान के एक गांव में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गैर-सरकारी सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क के मुताबिक हमला उत्तरी कोर्डोफन राज्य के एक गांव पर हुआ।

नेटवर्क ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “उत्तरी कोर्डोफन राज्य की राजधानी एल-ओबेद से लगभग 30 किलोमीटर पूर्व में अल-दम्मोकिया गांव पर आरएसएफ ने हमला किया जिसमें 20 लोग मारे गए और 3 अन्य घायल हो गए। पीड़ितों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेटवर्क ने अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। वहीं आरएसएफ ने अभी तक हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इससे पहले पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य के एल फशेर में विस्थापितों के शिविर पर आरएसएफ ने बड़ा हमला किया। हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 59 अन्य घायल हो गए।

उत्तरी दारफुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक इब्राहिम खातिर के अनुसार, अबू शौक शिविर पर हमला दो दिन तक हुआ। रविवार को दो लोगों की मौत हुई जबकि सोमवार को पांच और लोग मारे गए।

खातिर ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि रविवार की बमबारी में 20 लोग घायल हुए, जबकि सोमवार को 39 लोग घायल हुए।

सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच 10 मई से एल फशर में लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अबू शौक सहित विस्थापित व्यक्तियों के लिए तीन शिविर हैं, जिसमें लगभग 1.5 मिलियन लोग रहते हैं, जिनमें से 800,000 आंतरिक रूप से विस्थापित हैं।

15 अप्रैल, 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष में फंसा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जारी हिंसा ने अनुमानित 20,000 लोगों की जान ले ली है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

–आईएएनएस

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

admin

Read Previous

निवेश और खपत बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी: आरबीआई गवर्नर

Read Next

अटल पेंशन योजना के 10वें वर्ष में जुड़े 56 लाख लोग, 7 करोड़ पहुंचा नामांकन का आंकड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com