एससी आरक्षण में उप-समूह बनाने के फैसले को चुनौती देंगे चिराग पासवान, करेंगे अपील

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का विरोध किया, जिसमें राज्यों को अनुसूचित जातियों के आरक्षण के भीतर क्रीमी लेयर बनाए जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इसके खिलाफ अपील करेगी।

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालने जा रही है।

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी सर्वोच्च न्यायालय से अनुरोध करेगी कि वह अपने हाल के फैसले की समीक्षा करे, जिसमें अनुसूचित जाति कोटे के तहत 15 प्रतिशत उप-समूहों को अनुमति दी गई है। एससी कोटे में क्रीमी लेयर को अनुमति नहीं दी जा सकती। एससी कोटे में उप-समूहों को अनुमति देने से सामाजिक रूप से हाशिए पर पड़े वर्ग के उत्थान का उद्देश्य पूरा नहीं होगा, जो छुआछूत की प्रथा का शिकार रहा है।”

चिराग पासवान ने आश्चर्य व्यक्त किया कि शीर्ष अदालत के फैसले में अस्पृश्यता शब्द का उल्लेख तक नहीं है।

उन्होंने कहा, “अनुसूचित जाति के अधिकांश लोग, यहां तक ​​कि संपन्न परिवारों से आने वाले और शिक्षा तक पहुंच रखने वाले लोग भी अस्पृश्यता का सामना करते हैं। इसलिए, अनुसूचित जाति के भीतर उप-समूहों की अनुमति देना न्यायोचित नहीं है।”

जाति जनगणना की मांग को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें जाति जनगणना करानी चाहिए। हम इसके समर्थन में हैं। लेकिन मेरा मानना है कि इसके निष्कर्षों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। एकत्रित आंकड़ों का इस्तेमाल सरकार को नीतियां बनाने में करना चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा कि वो जातीय जनगणना के पक्षधर सिर्फ इसलिए हैं ताकि उस आधार पर सब की बेहतरी के लिए नीतियां बन सके। इसलिए नहीं कि आरक्षण के भीतर आरक्षण हो।

एक ऐतिहासिक फैसले में बीते गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन और सरकारी नौकरियों में कम प्रतिनिधित्व के आधार पर अनुसूचित जातियों (एससी) के भीतर जातियों को उप-वर्गीकृत करने की अनुमति दी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 15 फीसदी एससी कोटे का बड़ा हिस्सा पिछड़ों को मिले।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राज्यों को अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का संवैधानिक अधिकार है, ताकि उन जातियों को आरक्षण दिया जा सके जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अधिक पिछड़ी हैं।

–आईएएनएस

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

admin

Read Previous

अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मोईद खान की बेकरी पर चला बुलडोजर, हुई जमींदोज

Read Next

अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स बिहार में करेगी 1,600 करोड़ रुपये का निवेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com