आरजी कर घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के खिलाफ संदीप घोष की याचिका की खारिज

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

संदीप घोष ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य संचालित कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच को चुनौती दी थी। इसी संस्‍थान में प‍िछले माह एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या कर दी गई थी

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एक आरोपी के तौर पर संदीप घोष को जनहित याचिका की कार्यवाही में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है। कलकत्ता उच्च न्यायालय मामले की जांच की निगरानी कर रहा है और उसने जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया है।

घोष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष दायर याचिका में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच को चुनौती नहीं दी गई है, बल्कि अस्पताल में डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के साथ इसके संबंध पर सवाल उठाया गया है।

इस पर, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा, “दोनों पहलू जांच का विषय हैं।”

अरोड़ा ने दोहराया कि बायोमेडिकल कचरे की कथित बिक्री के मुद्दे और कथित बलात्कार और हत्या की घटना के बीच कोई संबंध नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर कलकत्ता उच्च न्यायालय में की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को दूर नहीं किया गया तो घोष के प्रति गंभीर पूर्वाग्रह पैदा होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया, ”मैं सीबीआई जांच पर आपत्ति नहीं कर रही हूं, लेकिन कुछ टिप्पणियों से व्यथित हूं।”

वरिष्ठ वकील ने आगे बताया कि अतीत में कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी ऐसी ही याचिकाएं खारिज कर दी थी।

घोष द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दायर विशेष अनुमति याचिका में कलकत्ता उच्च न्यायालय के 23 अगस्त के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें सीबीआई को कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का प्रभार लेने का निर्देश दिया गया था, जब वह अस्पताल के प्रभारी थे।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के बारे में कई शिकायतें मिली थी, जब घोष वहां प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहे थे। आरोपों में राज्य स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज परिषद से आवश्यक मंजूरी लिए बिना अपने विश्वास के निजी और आउटसोर्स पार्टियों को विभिन्न अनुबंध देना, राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किए जाने वाले मानक अभ्यास का पालन करने के बजाय निजी आउटसोर्स संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा अस्पताल के बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्य कराना और पोस्टमार्टम के उद्देश्य से अस्पताल के शवगृह में आने वाले अज्ञात शवों के अंगों सहित अस्पताल के बायो मेडिकल कचरे को बाहर बेचना शामिल है।

आरजी कार के पूर्व डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली की याचिका पर कार्रवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की पीठ ने कहा कि सीबीआई जांच कोर्ट की निगरानी में होगी। उसी दोपहर घोष ने जस्टिस हरीश टंडन और हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ के समक्ष एकल न्यायाधीश की पीठ के आदेश को चुनौती दी। हालांकि, उन्हें तत्काल राहत नहीं दी गई और उन्हें पहले एकल न्यायाधीश की पीठ के आदेश की एक प्रति प्राप्त करने की सलाह दी गई।

एकल न्यायाधीश पीठ के आदेश की प्रति लेकर पुनः खंडपीठ के पास जाने के बजाय, घोष ने सर्वोच्च न्यायालय जाने का विकल्प चुना।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई अधिकारियों ने कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया।

घोष और तीन अन्य को सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने दो सितंबर की शाम को हिरासत में लिया।

कोलकाता की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को सरकारी कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार घोष को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

घोष से वित्तीय अनियमितताओं के मामले के साथ-साथ पिछले महीने अस्पताल परिसर में आरजी कर के जूनियर डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में भी पूछताछ की गई थी।

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी इन दोनों मामलों में समानांतर जांच कर रहे हैं।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट ने भूषण स्टील के पूर्व एमडी नीरज सिंगल को जमानत दी

Read Next

कर्नाटक के मंत्री ने स्वास्थ्य बीमा पर 18 फीसदी जीएसटी पर पुनर्विचार के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com