हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ‘आप’ को झटका, भाजपा में शामिल हुए रंजीत उप्पल

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।

रंजीत उप्पल के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसे आम आदमी पार्टी के लिए तगड़ा झटका कहा जा सकता है। उप्पल ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे अपने पद पर नहीं रहना चाहते हैं, इसलिए उन्हें पद से मुक्त किया जाए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी तक इस संबंध में दोनों में से किसी भी पार्टी की तरफ से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बताया गया है कि सोमवार को इसे लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के एक सूत्र ने बताया, “दीपक बावरिया और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बीच वार्ता जारी है। ‘आप’ ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।”

बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन कांग्रेस सिर्फ पांच सीट ही देने पर अड़ी है।

राघव चड्डा बीते दिनों इस संबंध में जानकारी देने वाले थे, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी। इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने एक्स पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से गठबंधन का मूल्यांकन करने की अपील की थी।

90 सदस्यीय विधानसभा सीट हरियाणा में एक ही चरण में पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा आठ अक्टूबर को होगी।

–आईएएनएस

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

admin

Read Previous

जी-20 के एक साल : पीएम मोदी के सुझाव ने शिखर सम्मेलन को बनाया था यादगार, पूर्व विदेश सचिव ने दी जानकारी

Read Next

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com