रामविलास पासवान का घर हो सकता है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया आशियाना

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)| लुटियन्स दिल्ली के सबसे बड़े बंगले में से एक- 12 जनपथ , जो अब तक रामविलास पासवान के बंगले के तौर पर जाना जाता था वो बहुत जल्द वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया आशियाना बनने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक , राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ 12 जनपथ में शिफ्ट हो सकते हैं। दरअसल, 12 जनपथ के इस बंगले में लगभग 30 वर्षों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहा करते थे। 2020 में उनकी मृत्यु के बाद भी उनका परिवार यहां निवास करता रहा , लेकिन हाल ही में उनके बेटे और लोकसभा सांसद चिराग पासवान से यह बंगला खाली करा लिया गया। पहले यह बंगला वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैषणव को आवंटित किया गया था लेकिन अब बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 जनपथ के इसी बंगले में रहने के लिए आ सकते हैं। हालांकि इस बंगले को अभी तक उनके लिए आधिकारिक तौर पर आवंटित नहीं किया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि चिराग पासवान के 12 जनपथ के इस बंगले को खाली करने के बाद , इसे कोविंद के नए घर के रूप में तैयार करने को लेकर कामकाज शुरू कर दिया गया है। घर की मरम्मत और साज-सज्जा का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि यह जुलाई से पहले पुरी तरह से तैयार हो जाए।

आपको बता दें कि , 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति का पद संभालने वाले रामनाथ कोविंद को कार्यकाल इसी साल जुलाई में समाप्त होने जा रहा है और अगर भाजपा ने उन्हें दोबारा से राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़वाने का मन बना लिया तो नियमानुसार, रिटायर होने के बाद उनकी पसंद से उन्हे एक बंगला आवंटित किया जाएगा और इसी के मद्देनजर 12 जनपथ के इस बंगले को उनके लिए तैयार किया जा रहा है। देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को छोड़ कर अभी तक किसी भी अन्य राष्ट्रपति को दूसरा कार्यकाल नहीं मिला है।

रामनाथ कोविंद , भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता , राज्य सभा सांसद और बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं। कोविंद सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड और केंद्र सरकार के स्थायी वकील का दायित्व भी निभा चुके हैं।

देश के राजनीतिक सर्किल में 12 जनपथ के इस बंगले को रामविलास पासवान के घर के तौर पर ही जाना जाता था। इसी बंगले में रहते हुए पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया और इसी बंगले से लोजपा के संगठन का कामकाज भी चला करता था। 12 जनपथ का यह बंगला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बंगले 10 जनपथ से बिल्कुल पीछे है और यह बंगला उस समय काफी चर्चा में आया था, जब 2004 में सोनिया गांधी ने पैदल 12 जनपथ में आकर पासवान का समर्थन मांगा था।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

यूपी सरकार का लक्ष्य, हर किसान परिवार को मिले कम से कम एक रोजगार

Read Next

उत्तर-पश्चिम भारत 122 वर्षो में सबसे गर्म अप्रैल के बाद, मई की गर्मी होगी झुलसाने वाली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com