किसानों के ‘दिल्ली मार्च’ से पहले बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली । किसानों के शुक्रवार को होने वाले दिल्ली मार्च से पहले, शंभू सीमा पर एनएच-44 पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, हरियाणा और पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

अपनी मांगों को लेकर 101 किसान शुक्रवार को दिल्ली की ओर मार्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

गुरुवार को हरियाणा पुलिस ने सीमा के पास बैरिकेडिंग बढ़ाई। पहले से तैयार सात-परत सुरक्षा सेटअप में तीन नई परतें जोड़ी गईं, जिसमें दीवारें, लोहे की कीलें, कांटेदार तार, जाल आदि शामिल हैं।

भारतीय किसान यूनियन-एकता और हरियाणा की अन्य यूनियनें, अपनी मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले दिल्ली की ओर बढ़ेंगे।

शंभू सीमा पर पंजाब के तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला जैसे जिलों के साथ-साथ हरियाणा के अंबाला और सिरसा जिलों से भी किसानों का आना जारी है।

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने गुरुवार को कहा कि किसानों के मुद्दों का समाधान बातचीत से ही संभव है, और उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत करनी चाहिए।

पासवान धरना स्थल पर बैठे किसानों से मिलने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भी पहुंचे थे।

बाद में पासवान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “किसी और सरकार ने किसानों के लिए उतना काम नहीं किया जितना मोदी सरकार ने किया है। हमने हर क्षेत्र में उनकी मदद की है।”

उन्होंने कहा, “मैं किसानों से आग्रह करूंगा कि हमारे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आप अपने किसी भी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वो किसानों से जुड़े हर प्रकार की चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”

पासवान ने कहा, “अन्य लोगों को परेशान करने वाले विरोध प्रदर्शनों से कोई मदद नहीं मिलेगी। किसानों के मुद्दों का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही किया जा सकता है।”

इस बीच, शंभू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दावा किया कि किसान दिल्ली की ओर बढ़ेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले एकत्र हुए किसानों ने पहले राष्ट्रीय राजधानी तक पैदल मार्च करने की घोषणा की थी। उनकी कई मांगें हैं, जिनमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी भी शामिल है।

शुक्रवार को शंभू सीमा विरोध स्थल पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का एक ‘जत्था’ दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेगा।

हालांकि, अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी किया है, जिसमें जिले में पांच या उससे अधिक लोगों की किसी भी गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक पैदल, वाहन या अन्य साधनों से कोई भी जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है।

किसानों के दिल्ली मार्च की योजना को लेकर अंबाला में पुलिस ने गुरुवार को अलर्ट जारी किया और सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सीमा पर भेजा।

हरियाणा सीमा पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।

–आईएएनएस

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए पाकिस्तान जा सकती है: सीएम सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पर उसके उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने को लेकर तीखा हमला बोला। साथ ही, चुनाव से पहले विकास...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

एनडीए के सांसदों ने ‘महिला आरक्षण’ को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने इस ऐतिहासिक पहल को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा...

एयरटेल ब्रॉडबैंड से नोएडा के निवासी परेशान, पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रही सर्विस

नई दिल्ली । एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक...

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत...

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

admin

Read Previous

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान एक शख्स ने छिड़का स्प्रे, मौजूद लोगों की बिगड़ी तबीयत

Read Next

आरबीआई एमपीसी बैठक की घोषणाओं से पहले सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com