प्रियंका का यूपी दौरा, आज लखीमपुर में पंचायत चुनाव में प्रताड़ित महिलाओं से करेंगी मुलाकात

लखनऊ: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। लखनऊ में मौनव्रत फिर लगातार ताबड़तोड़ बैठकों के बाद प्रियंका आज अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन लखीमपुर पहुंच रही हैं। वहां वो जिले के पसगवां की रहने वालीं अनीता यादव के साथ मुलाकात करेंगी, जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी। कांग्रेस के प्रवक्ता सुधांशु बाजपेयी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज लखीमपुर खीरी पहुंच रही हैं। यहां पसगवां में प्रियंका वाड्रा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी रहीं ऋतु सिंह व समर्थक अनीता यादव से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के चीरहरण के खिलाफ गांव सेमराघाट,ब्लॉक पसगवां, लखीमपुर में नेता क्रांति सिंह के आवास पर चुनावी हिंसा में पीड़ित रितू सिंह और अनीता यादव की मुलाकात होगी।

ज्ञात हो कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनिता सिंह से दो युवकों ने मारपीट की थी। उधर प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एएसपी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सपा प्रत्याशी ऋतु सिंह के घर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं।

गौरतलब हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका हजरतगंज के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पंचायत चुनाव में हुई जोर जबर्दस्ती और अराजकता के खिलाफ मौन धारण कर धरने पर बैठ गईं। तकरीबन पौने दो घंटे धरने पर बैठने के बाद वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचीं,जहां उन्होंने अपनी चुप्पी मीडिया के सामने तोड़ी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। वह लोकतंत्र के पक्ष में और जनता के समर्थन में बोलने आयी हैं। योगी सरकार पर जमकर बरसी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

शिवपाल बोले, सपा मुखिया के जवाब का 11 अक्टूबर के बाद नहीं करेंगे इंतजार

Read Next

आंध्र से ‘दूध दुरंतो’ दिल्ली लेकर आई 10 करोड़ लीटर दूध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com