पाकिस्तान: आतंकी हमलों में 2 बच्चों, 4 पुलिसकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों के एक वाहन के पास सड़क किनारे लगे बम में विस्फोट होने से कम से कम चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को दी। एक अन्य घटना में, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत की तिराह घाटी में आतंकियों द्वारा दागा गया मोर्टार सड़क के पास गिरने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई।

हालांकि अभी तक किसी भी ग्रुप ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निशाना बना रहा है।

माना जाता है कि पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में तालिबान शासन की वापसी के बाद टीटीपी को नया जीवन मिला है। ग्रुप के शीर्ष कमांडरों को अफगानिस्तान की जेलों से रिहा कर दिया गया। इससे ग्रुप को पाकिस्तान के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर से संगठित होने और पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों पर हमले करने का मौका मिल गया।

इस बीच पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने खुफिया जानकारी आधारित अभियान (आईबीओ) चलाए। सशस्त्र बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान के साथ-साथ अन्य पूर्व कबायली क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें दर्जनों आतंकवादी मारे गए।

हालांकि अफगान तालिबान ने शांति वार्ता शुरू करने की बात कह चुका है लेकिन पाकिस्तान ने इसकी किसी भी संभावना से इनकार किया है। इसके बजाय इस्लामाबाद ने काबुल से अपील की है कि वह टीटीपी और उसके सहयोगी समूहों को सेफ ऑपरेटिंग एरिया प्रदान करना बंद कर दे।

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चीन के नागरिकों को भी निशाना बनाया है। चीनी नागरिक चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से संबंधित परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

बीजिंग ने अपने नागरिकों पर लगातार हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है और पाकिस्तान से देश में काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने की अपील की है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

यासीन मलिक की पत्नी का राहुल गांधी को पत्र – ‘मेरे पति कश्मीर में ला सकते हैं शांति, उन्हें मौका दिया जाए’

Read Next

छठ महापर्व : सांसद रवि किशन गोरखनाथ मंदिर और रामघाट पर पहुंचे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com