बिहार के गांव में पीएम के जन्मदिन पर मनता है उत्सव, लोग करते हैं नरेंद्र मोदी की पूजा

कटिहार (बिहार), 30 अगस्त (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री को यूं तो शुभकामना के लाखों संदेश मिलते होंगे, लेकिन बिहार के एक गांव में उस दिन उत्साह जैसे माहौल होता है। इस गांव के लोग उस दिन उनकी विशेष पूजा करते हैं। इस गांव के करीब सभी घरों में प्रधानमंत्री के चाहने वाले हैं।

पिछले चार-पांच वर्षो से ये लोग प्राधानमंत्री की एक प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा कर रहे हैं। मोदी मंदिर में प्रधानमंत्री और हनुमान जी की प्रतिमा है, जहां लोग उनकी पूजा करते हैं।

कटिहार के आजमनगर प्रखंड के आनंदपुर गांव के लोगों ने मंदिर में प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी स्थापित की है। लोगों का दावा है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही गांव का विकास हुआ है। इस कारण उन्हें विकास पुरूष (विकास का देवता) मानकर पूजा की जाती है।

बघौर पंचायत के मुखिया ललन विश्वास आईएएनएस को बताते हैं कि गांव के लोग चंदा इकट्ठा कर मंदिर का निर्माण करवाए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थपित की गई है।

उन्होंने बताया कि चार-पांच साल पूर्व गांव में एक यज्ञ का आयोजन किया गया था, तभी यहां के लोगों को प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित करने का विचार मन में आया, इसके बाद गांव के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और प्रतिमा स्थापित की गई।

उन्होंने बताया कि जहां मंदिर स्थापित है, उस जगह का नाम भी प्रधानमंत्री के नाम पर ‘मोदी चौक’ दिया गया है।

वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन यानी 17 सितंबर को आनंदपुर गांव में उत्सव सा माहौल रहता है। मोदी के जन्मदिन को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। हर घर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाती है। गांव के स्त्री, पुरूष और बच्चे उस दिन मंदिर में पहुंचते हैं ओर प्रधानमंत्री की पूजा करते हैं।

मंदिर की देखरेख कर रहे सुनील राय बताते हैं कि मंदिर को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायत चुनाव के बाद बैठक बुलाई जाएगी और उस पर विचार किया जाएगा।

वे कहते हैं कि सीमांचल क्षेत्र का यह गांव विकास में मामले में कोसों दूर था, लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद पक्की सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत आवश्यकताएं पहुंच गई हैं।

ग्रामीण इसे पूरी तरह राजनीति से अलग बताते हुए कहते हैं कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह अंतरात्मा की बात है। यहां के लोग खुद को मोदी ‘भक्त’ तक बताते हैं।

मुखिया ललन विश्वास भी कहते हैं कि गांव में भले ही लोग अन्य दलों के मतदाता हों, लेकिन उनकी आस्था प्रधानमंत्री को लेकर है। उन्होंने बताया कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदपुर गांव के अलावे पड़ोसी गांव सिंघरौल की भी तस्वीर बदल गई हैं।

ग्रामीणों की इच्छा है कि प्रधानमंत्री स्वयं इस गांव में आएं और भ्रमण करें। वे कहते हैं कि यहां के लोग प्रधानमंत्री को विकास का देवता मानते हैं। यही कारण है कि उनका जन्मदिन भी लोग अलग तरीके से मनाते हैं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

कीवियों से टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने मैदान पर उतर रहा है भारत

Read Next

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल कोरोना संक्रमित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com