एलजी वी.के. सक्सेना ने की मेधा पाटकर के लिए अधिकतम सजा की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) की कार्यकर्ता मेधा पाटकर को सजा सुनाने की प्रक्रिया सात जून तक के लिए स्थगित कर दी। मेधा पाटकर को दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी.के. सक्सेना द्वारा दायर मानहानि एक मामले में दोषी ठहराया गया है।

24 मई को साकेत कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने पाटकर को दोषी ठहराया था। सन 2000 में यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब सक्सेना अहमदाबाद स्थित एनजीओ नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के प्रमुख थे।

गुरुवार को सजा के मामले में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पूरी की। न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई सात जून तय की है।

सक्सेना ने पाटकर के लिए अधिकतम सजा की मांग करते हुए इस संबंध में दलीलें दीं।

उन्होंने पाटकर के ‘आपराधिक इतिहास’ का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून की अवहेलना उनकी आदत बन चुकी है।

झूठी दलीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट भी उन्हें फटकार लगा चुका है।

एलजी सक्सेना की ओर से कहा गया कि कानून की लगातार अवहेलना करने के कारण पाटकर को कठोर सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने पाटकर को ‘आदतन अपराधी’ बताते हुए वर्ष 2006 के एक अन्य मानहानि मामले का उल्लेख किया। यह मामला अभी भी अदालत के समक्ष लंबित है।

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि पाटकर समाज व नैतिकता की भी कोई चिंता नहीं करती हैं।

ऐसे में समाज में एक उदाहरण स्थापित करने के लिए मामले में उन्हें अधिकतम सजा दी जानी चाहिए।

मानहानि का यह मामला साल 2000 में शुरू हुआ। पाटकर ने सक्सेना के खिलाफ विज्ञापनों को प्रकाशित करने के लिए केस किया था। पाटकर का दावा था कि येे विज्ञापन उनके तथा एनबीए के लिए अपमानजनक थे।

इसके जवाब में, सक्सेना ने पाटकर के खिलाफ मानहानि के दो मामले दायर किए। पहला, टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान उनके बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए, और दूसरा पाटकर के एक बयान से संबंधित था।

पाटकर को दोषी ठहराते हुए, मजिस्ट्रेट ने उल्लेख किया था कि पाटकर ने आरोप लगाया और प्रकाशित किया कि शिकायतकर्ता ने मालेगाव का दौरा किया, एनबीए की प्रशंसा की थी और 40 हजार रुपये का चेक जारी किया था, जो लाल भाई समूह से आया था। “वह कायर हैं और देश भक्त नहीं हैं।”

मजिस्ट्रेट शर्मा ने अपने आदेश में कहा, “पाटकर ने शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचानेे के इरादे से उपरोक्त आरोप लगाए। “

पाटकर को दोषी ठहराने का फैसला देते हुए मजिस्ट्रेट शर्मा ने रेखांकित किया कि प्रतिष्ठा किसी व्यक्ति की सबसे मूल्यवान संपत्तियों में से एक है। यह व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों रिश्तों को प्रभावित करती है, और समाज में किसी व्यक्ति की स्थिति को विशेष रूप से प्रभावित कर सकती है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

पोंटिंग की भविष्यवाणी, टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेंगे बुमराह

Read Next

पानी के मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार : आतिशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com