अब आप हरी मिर्च पाउडर को अपने रसोई में कर सकेंगे शामिल

वाराणसी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)| क्या आपने कभी अपने रसोई में हरी मिर्च पाउडर शामिल करने के बारे में सोचा है? नहीं तो अब सोचना शुरु कर दीजिए। यह एक वास्तविकता बनने के लिए तैयार है क्योंकि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने अब हरी मिर्च का पाउडर बनाने की एक तकनीक विकसित की है जिसे बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

अब तक केवल लाल मिर्च पाउडर ही बाजार में आसानी से उपलब्ध था जबकि हरी मिर्च पाउडर, हरी मिर्च के अपने प्राकृतिक रंग का उपलब्ध नहीं था।

आईआईवीआर ने इस तकनीक को अपने नाम से पेटेंट करा लिया है और बाजार में लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है।

संस्थान ने हिमाचल प्रदेश स्थित एक फर्म के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

आईआईवीआर के निदेशक तुसार कांति बेहरा ने कहा कि संस्थान ने हरी मिर्च पाउडर के उत्पादन के लिए ऊना (हिमाचल प्रदेश) स्थित एक कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

उन्होंने कहा कि संस्थान अपनी उन्नत तकनीकों को लाभार्थियों तक ले जाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है। समझौते के अनुसार, आईआईवीआर हरी मिर्च पाउडर का उत्पादन करने और इसे बाजार में उपलब्ध कराने के लिए प्रौद्योगिकी को कंपनी को हस्तांतरित करेगा।

उनके अनुसार इस तकनीक से तैयार हरी मिर्च पाउडर में 30 प्रतिशत से अधिक विटामिन सी, 94-95 प्रतिशत क्लोरोफिल और 65-70 प्रतिशत कैप्सिन भी होगा और इस तरह तैयार हरी मिर्च पाउडर को सामान्य रूप से कई महीनों तक सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जा सकता है।

आईआईवीआर निदेशक ने कहा कि उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि यशोदा नंद गुप्ता के साथ इसके गुणवत्ता मानकों और विपणन पर चर्चा की थी।

संस्थान ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को भी कंपनी से जोड़ा है, ताकि इस क्षेत्र में पैदा होने वाली हरी मिर्च को सीधे इस कंपनी द्वारा खरीदा जा सके।

इससे किसानों की उपज की मांग बढ़ेगी और उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

यूपी के लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस अधिकारी

Read Next

लखनऊ : कीमती सामान छोड़ नल चुराकर ले गए चोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com