नोएडा : शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीना के पर्यवेक्षण में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट के तीनों जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

तीनों जोन में की गई कार्रवाई में नोएडा जोन में कुल 2,034 लोगों की चेकिंग की गई। खुले में शराब पीने वाले 167 व्यक्तियों पर धारा-292 बीएनएस के तहत कार्रवाई हुई। 1,353 वाहनों की जांच हुई, जिनमें 260 का चालान और 4 वाहन सीज किए गए।

वहीं, सेंट्रल नोएडा जोन में कुल 2,077 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। खुले में शराब पीने वाले 424 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। 1,471 वाहनों की जांच में 355 का चालान और 5 वाहन सीज किए गए।

इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 1,549 व्यक्तियों की चेकिंग हुई। 120 लोगों पर खुले में शराब पीने के आरोप में कार्रवाई की गई। 1,102 वाहनों की जांच के दौरान 213 का चालान और 3 वाहन सीज किए गए।

तीनों जोन में कुल 5,660 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, जिनमें से 711 के खिलाफ खुले में शराब पीने पर धारा-292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा, 3,926 वाहनों की जांच में 828 का चालान काटा गया और 12 वाहनों को सीज किया गया।

आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिए पुलिस लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रख रही है। नशे की हालत में दोपहिया वाहन चलाने या तीन सवारी बैठाने पर वाहन को सीज किया जाएगा। थाना मोबाइल, सेक्टर मोबाइल, क्लस्टर मोबाइल, पीसीआर और यातायात पुलिस के वाहनों को लगातार क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाना है।

–आईएएनएस

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

admin

Read Previous

‘आप’ नेता के शराब वाले बयान को उमर अब्दुल्ला ने बढ़ावा दिया, मांगें माफी : सुनील शर्मा

Read Next

संजू सैमसन की कप्तानी में इस बार फिर से धमाल मचाने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com