चेन्नई में एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े प्रमुख आरोपी को किया गिरफ्तार

चेन्नई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस आतंकवादी संगठन के लिए लोगों की भर्ती करने के आरोप में एक प्रमुख आरोपी अल्फ़ाज़िथ को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।

एनआईए को तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से प्रतिबंधित संगठनों में लोगों की भर्ती किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पिछले कुछ हफ्तों से चेन्नई और मयिलादुथुराई में छापेमारी की जा रही थी।

मंगलवार सुबह 3 बजे से एनआईए ने चेन्नई और मयिलादुथुराई के 15 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान, अल्फ़ाज़िथ को चेन्नई के पुरसाईवक्कम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरफ्तार किया गया।

25 वर्षीय अल्फ़ाज़िथ मयिलादुथुराई जिले का निवासी है और चेन्नई के पुरसाईवक्कम में कस्तूरी एम्बुलेंस सेवा में ड्राइवर के रूप में काम करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह आईएसआईएस के लिए लोगों की भर्ती करने समेत अवैध गतिविधियों में शामिल था। फिलहाल जांच जारी है।

बता दें कि इससे पहले एनआईए ने मंगलवार को तमिलनाडु के मयिलादुथुराई और चेन्नई के भी कई जिलों में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने 20 स्थानों पर छापेमारी की। इनमें से मयिलादुथुराई के 15 जगहों और चेन्नई के पांच जगहों पर यह छापेमारी की गई। इस छापेमारी में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु की टीमों के साथ तमिलनाडु पुलिस भी शामिल थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रतिबंधित इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े स्थानों पर की गई थी। एनआईए ने इससे पहले भी तमिलनाडु के तंजावुर, तिरुचि, कोयंबटूर और मदुरै जैसे स्थानों पर पीएफआई के खिलाफ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई का संबंध 2019 में तंजावुर में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) नेता रामलिंगम की हत्या से है।

रामलिंगम की हत्या पीएफआई के सदस्यों द्वारा वंचित समुदायों के बीच जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर की गई थी। एनआईए ने पहले इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

गाजा को करना है ‘खाली’, ट्रंप ने दोहराया, कहा- बेहतर होगा वो ऐसे क्षेत्र में रहें जहां न हो हिंसा

Read Next

हिना खान ने फराह संग की गपशप, खाने में नादरू संग यखनी पुलाव का लुत्फ उठाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com