राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का नया प्रयोग शुरू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक फ़ितरत को नज़दीक से समझने वाले लोग जानते है कि वे धारा के विपरीत प्रयोग करने में यक़ीन करने वाले नेता है। मोदी के इस मिज़ाज को सभी नेताओं ने हरियाणा,उत्तरप्रदेश,गुजरात,महाराष्ट्र और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चयन में देखा है। उनके इन फ़ैसलों में अमित शाह का योगदान भी कमतर नहीं है।

जाट बाहुल्य हरियाणा में किसी ने सोचा भी नहीं था कि वहाँ किसी गैर जाट को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मोदी ने यह प्रयोग किया और मनोहर लाल खट्टर निर्बाध ढंग से अपना दूसरें कार्यकाल का निर्वहन कर रहें है। इसी प्रकार जब गुजरात में आनन्दी बेन पटेल को मुख्यमंत्री पद से हटा कर विजय रूपानी को ज़िम्मेदारी सौंपी गई तो सभी को अचरज हुआ था क्योंकि गुजरात में रूपानी की जाति के बमुश्कील एक से दो प्रतिशत वोट ही होंगे लेकिन नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी का प्रयोग यहाँ भी सफल रहा और आज रूपानी प्रदेश में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहें है। हालाँकि उनकी स्थिति यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जैसी ही है। सभी जानते है कि गुजरात के सभी फ़ैसलें दिल्ली से हरी झंडी मिलें बिना नहीं होते।

अगले वर्ष 2022 में पहलें उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,पंजाब तथा बाद में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और 2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इनके चुनाव परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बहुत बड़ा संकेत और सन्देश देने वाले होंगे।

भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य सभी दल इन चुनावों और 2024 के आम चुनावों के लिए अभी से कमर कस रहें है। अपने नित नए फ़ैसलों के लिए जाने जाने वाले नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक नया प्रयोग शुरु कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में उनकी पार्टी में वसुन्धरा राजे के मुक़ाबलें और कोई क़द्दावर एवं लोकप्रिय नेता नहीं है लेकिन सभी जानते है कि राजे को एक अर्से से किनारे रख प्रदेश में उनके विकल्प की खोज की जा रही है लेकिन अब तक के सभी प्रयोग और प्रयास विफल रहें है।

वसुन्धरा राजे, ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिन्धिया की बेटी और राजस्थान के जाट राजघराने धोलपुर की महारानी है। उनकी माँ विजयाराजे सिन्धिया का पहले जनसंघ और बाद में बनी भारतीय जनता पार्टी को पोधे से वटवृक्ष बनाने में अभूतपूर्व और निस्वार्थ योगदान रहा है जिसे आज भी राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ और भाजपा मानती रही है लेकिन भाजपा में अटल-आडवाणी युग के अवसान के बाद शुरू हुए मोदी-शाह काल में उस पीढ़ी के क़रीबन सभी नेताओं का राजनीतिक पटाक्षेप हो रहा है। मोदी मंत्रिमंडल के हालिया पुनर्गठन में रहे-सहे रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, डॉ हर्ष वर्धन आदि की छुट्टी होने के बाद अब क्षेत्रीय क्षत्रपों पर भी यह गाज गिरने वाली है।

वसुन्धरा राजे को भी अटल-आडवाणी ग्रूप का नेता माना जाता है फिर उनकी महत्वकांक्षा और सम्भावनाओं से भरी शख़्सियत वर्तमान शीर्ष नेतृत्व को अपने अनुकूल नही लगती। यहीं कारण है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का तख्ता पलटने में अहम भूमिका निभाने वाले विजयाराजे सिन्धिया के पोते और वसुन्धरा राजे के भतीजे कांग्रेस के युवातुर्क ज्योतिरादित्य सिन्धिया को राहुल गांधी से अलग कर और भाजपा में लाकर मोदी मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राजस्थान में वसुन्धरा के विकल्प के रूप में कई प्रयोग हुए है । कभी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तो कभी अर्जुन राम मेघवाल और कभी लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला,कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ आदि के नाम इसके लिए आगे किए जाते रहें है लेकिन इसके परिणाम आशानुरूप नही आने के फलस्वरूप अब मोदी-शाह की जोड़ी ने एक नया प्रयोग शुरु किया है। भूपेन्द्र यादव की हाल ही राजस्थान यात्रा को इसी नज़रिए से देखा जा रहा है। हालाँकि इसे प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसर केन्द्रीय मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा नाम दिया गया था लेकिन इस यात्रा को लेकर प्रदेश में कई प्रकार के कयास लगायें जा रहे है।

विशेष कर राजनीतिक पंडितों की माने तो यह प्रयोग पार्टी की इस स्थापित मान्यता के विपरीत किया जा रहा है कि राजस्थान में पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भेरोंसिंह शेखावत की तरह कोई राजपूत नेता ही प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है । भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस धारणा के विरुद्ध अब भूपेन्द्र यादव के रूप में एक नया तुरुप का पत्ता चलाने पर गम्भीरता से विचार कर रहा है और उस पर काम भी शुरू कर दिया है। भूपेन्द्र यादव को हाल ही मोदी मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन में केबिनेट मंत्री का दर्जा देकर उनका कद बहुत अधिक बढ़ाया गया है। यादव मूलतः पड़ौसी प्रदेश हरियाणा के है लेकिन उनके पिता के भारतीय रेलवे की सेवा में रहने के कारण उनकी शिक्षा दीक्षा अजमेर में हुई इस कारण उनका राजस्थान से गहरा रिश्ता है।

वसुन्धरा राजे के दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने से पूर्व निकाली गई सुराज संकल्प यात्रा के भी वे मुख्य संयोजक थे तथा वे राजस्थान कोटे से ही राज्यसभा के सदस्य भी है।यादव को भाजपा में संगठन का सबसे अनुभवी नेता और मोदी शाह का विश्वस्त माना जाता है। उनके वसुन्धरा राजे से भी अच्छे सम्बन्ध रहें हैं। इस लिहाज़ से राजनीतिक जानकारों के अनुसार मरु प्रदेश में उन्हें वसुन्धरा के विकल्प के रूप में स्थापित करने का प्रयोग शुरू कर दिया गया है।

हालाँकि अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि क्या भूपेन्द्र यादव केन्द्र की राजनीति को छोड़ राजस्थान में आयेंगे ? लेकिन लीक से हट कर प्रयोग करने में विश्वास करने वाले मोदी के इरादों की थाह पाना बहुत मुश्कील है। यह भी हो सकता है कि पिछली बार की तरह यादव को प्रदेश में बीजेपी के दोनों धडों के बीच संतुलन स्थापित कर किंग मेकर की भूमिका अदा करने को कहा गया हों ताकि राजस्थान की परम्परा के अनुसार पाँच साल के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर ग़ैर राजपूतों में स्वयं भूपेन्द्र यादव,ओम बिरला,अर्जुनराम मेघवाल अथवा किसी ओबीसी नेता और राजपूत नेताओं में गजेन्द्र सिंह शेखावत, कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ अथवा एक नए तुरुप के पत्ते के रूप में जयपुर की राजकुमारी सांसद दीया कुमारी को प्रदेश की बागडौर सौंप दी जायें हालाँकि प्रदेश में वसुन्धरा राजे के राजनीतिक क़द को देखते हुए ऐसा करना इतना भी आसान नहीं दिखता।

उधर भाजपा की तरह कांग्रेस में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुटों के मध्य तलवारें खींची हुई है और रोज़ मंत्रिमंडल विस्तार एवं सत्ता संगठन में बदलाव की खबरें आ रही है। हाल ही मंत्रिपरिषद के विस्तार की नई तिथि 28 अगस्त चर्चाओं में है।

प्रदेश के इन राजनीतिक हालातों में देखना है कि देश के सबसे बड़े भू भाग वाले रेगिस्तान प्रधान राजस्थान प्रदेश की राजनीति का ऊँट आने वाले समय में किस करवट बैठेगा?

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

टीके से जुड़ी मौतों की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘टीकाकरण पर संदेह नहीं कर सकते’

Read Next

मायावती ने उमा शंकर सिंह को बसपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com