राजद्रोह कानून पर नये सिरे से विचार करने की जरूरत

देश में इस समय राजद्रोह के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए चर्चा में है। ब्रिटिशकाल में स्वतंत्रता सेनानियों का मुंह बंद करने के इरादे से कानून की किताब में शामिल किया गया यह प्रावधान आजादी के बाद भी देश में प्रभावी होने और समय समय पर धारा 124 ए के तहत राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने पर उच्चतम न्यायालय भी चिंतित है।

उच्चतम न्यायालय ने हालांकि अभी तक राजद्रोह के अपराध से संबंधित धारा 124 ए को असंवैधानिक घोषित नहीं किया है लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस प्रावधान की वैधता और आवश्यकता पर नये सिरे से विचार करने का समय आ गया है।

आजादी के बाद भी राजद्रोह के अपराध के आरोप से संबंधित धारा 124 ए को भारतीय दंड संहिता से हटाया नहीं गया है क्योंकि सत्तारूढ़ दलों के लिए सरकार की नीतियों का मुखर होकर विरोध करने वालों का उत्पीड़न करने के लिए यह एक कारगर हथियार है।

राजद्रोह के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में कई जनहित याचिकाएं दायर की गयी हैं। इन याचिकाओं में दावा किया गया है कि राजद्रोह के अपराध से संबंधित इस प्रावधान से संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हनन होता है।

सत्तारूढ़ दलों द्वारा अपने प्रतिद्वंदियों को सबक सिखाने की मंशा से इस प्रावधान का बार बार कथित रूप से दुरुपयोग होने की घटनाओं के मद्देनजर भारतीय दंड संहिता में इसे अभी तक बनाये रखने के औचित्य पर नये सिरे से विचार की मांग हो रही है।

पहली नजर में यह दावा एकदम सही नजर आता है और न्यायालय भी इसी परिप्रेक्ष्य में धारा 124 ए की संवैधानिक वैधता का परीक्षण कर रहा है। न्यायालय ने इस मामले में केन्द्र सरकार को अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

हालांकि, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल का विचार है कि इसे कानून की किताब में रहने देना चाहिए और लेकिन इसका दुरुपयोग रोकने के लिए न्यायालय दिशा-निर्देश बना सकता है।

इस मामले की सुनवाई आगे बढ़ने और तेजी से इसका समाधान निकलने में एक समस्या नजर आती है। इस कानून के बारे में उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने जनवरी 1962 में केदारनाथ सिंह बनाम बिहार सरकार प्रकरण में फैसला सुनाया था। इस फैसले में संविधान पीठ ने कहा था कि राजद्रोह की धाराएं सिर्फ हिंसा भड़काने या सार्वजनिक शांति भंग करने की मंशा जैसे मामलों में ही लगाई जानी चाहिएं। लेकिन सरकार के कार्यों की आलोचना के लिए एक नागरिक के खिलाफ राजद्रोह के आरोप नहीं लगाए जा सकते।

इस फैसले के मद्देनजर सारे मसले पर कम से कम पांच सदस्यीय या फिर सात सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा विचार किये जाने की संभावना है। फिलहाल यह मामला तीन सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष विचाराधीन है।

पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ भाजपा नेता की निजी शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में अन्य आरोपों के साथ ही राजद्रोह का भी आरोप शामिल था। इस मामले में शीर्ष अदालत ने विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी निरस्त करते हुए राजद्रोह के अपराध से संबंधित प्रावधान की भी आलोचना की थी।

इसके बाद ही राजद्रोह से संबंधित कानूनी प्रावधान पर विवाद ने तूल पकड़ा और इसकी संवैधानिक वैधता को नये सिरे से चुनौती दी गयी। इनमे दलील दी गयी है कि ब्रिटिश काल में लागू यह प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 19 (1) में प्रदत्त बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हनन करता है और केन्द्र तथा राज्य सरकारें लगातार इस प्रावधान का दुरुपयोग कर रही हैं।

इस प्रावधान को चुनौती देने वालों में इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व मुख्य संपादक और भाजपा नेता अरुण शौरी, पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेमचा, कन्हैया लाल शुक्ला, ‘द शिलॉन्ग टाइम्स’ की संपादक पेट्रीसिया मुखिम और ‘कश्मीर टाइम्स’ की मालिक अनुराधा भसीन, एडीटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, गैर सरकारी संगठन कॉमन कॉज और मानवाधिकार कार्यकर्ता मेजर-जनरल (अवकाशप्राप्त) एसजी वोम्बटकेरे शामिल हैं। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के दो तेलुगू समाचार चैनलों- टीवी 5 और एबीएन आंध्र ज्योति के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में दर्ज मामला भी न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है।

हाल ही में जब प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मामला आया तो न्यायालय भी इसे लेकर चिंतित नजर आया। प्रधान न्यायाधीश भी ‘‘औपनिवेशिक काल’’ के राजद्रोह संबंधी दंडात्मक कानून के ‘‘दुरुपयोग’’ से चिंतित नजर आए।’’ उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘एक गुट के लोग दूसरे समूह के लोगों को फंसाने के लिए इस प्रकार के (दंडात्मक) प्रावधानों का सहारा ले सकते हैं।’’

मामले की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने टिप्पणी की थी कि यदि कोई विशेष पार्टी या लोग (विरोध में उठने वाली) आवाज नहीं सुनना चाहते हैं, तो वे इस कानून का इस्तेमाल दूसरों को फंसाने के लिए करेंगे।

शीर्ष अदालत बार बार कह रही है कि बात-बात पर राजद्रोह की संगीन धाराओं में मुकदमा करने की प्रवृत्ति गलत है और इस पर रोक लगनी चाहिए।

राजद्रोह के कानून के दुरुपयोग पर विधि आयोग ने भी अलग अलग अवसरों पर विचार किया है। आयोग ने न्यायपालिका की चिंताओं से सहमति व्यक्त करते हुए अपनी रिपोर्ट में इस प्रावधान पर पुनर्विचार करने या रद्द का सुझाव भी दिया। लेकिन इसे रद्द करना तो दूर पुनर्विचार तक नहीं हुआ है।

चूंकि राजद्रोह के अपराध से संबंधित धारा 124 ए की संवैधानिक वैधता का सवाल नए सिरे से न्यायालय के सामने आया है और वह भी इसकी समीक्षा करने की जरूरत महसूस करता है, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए की देर सवेर इस प्रावधान के बारे में शीर्ष अदालत से कोई न कोई उत्साहजनक खबर सुनने को मिलेगी।

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के केस में डीजीपी और एसआईटी को किया तलब, डीएनए जांच न होने पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

editors

Read Previous

सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी के बयान पर भी विवाद, भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर जहर घोलने का आरोप

Read Next

आज़ादी महोत्सव में सुभद्रा कुमारी चौहान के जीवन पर एनएसडी में नाटक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com