नीट टॉपर हैदराबाद के मृणाल पहले बनना चाहते थे इंजीनियर, कोई टाइम टेबल नहीं किया फॉलो

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हैदराबाद के मृणाल कुट्टेरी, दिल्ली से तन्मय गुप्ता और मुंबई से कार्तिका ने नीट परीक्षा में टाप किया है। इस परीक्षा में तीनों छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं। परिणाम आने के बाद मृणाल ने कहा कि अपने स्कूल के शुरुआती दिनों में वह इंजीनियर बनना चाहते थे। फिर इसके बाद दोस्तों के साथ वीडियो गेम खेलने लगे और वीडियो गेम खेलते हुए ही उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होने का इरादा किया। मृणाल ने बताया कि वह सेना में डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका ध्यान डॉक्टर बनने पर केंद्रित होता गया। उन्होंने बताया कि अंत में उनका उद्देश्य केवल और केवल डॉक्टर बनना रह गया।

मृणाल बताते हैं कि पढ़ाई के लिए उनका कोई निश्चित टाइम टेबल नहीं था। वह बहुत लंबे लंबे सत्रों में भी पढ़ाई नहीं करते थे। कभी 45 मिनट तो कभी एक घंटा पढ़ाई कर कर ब्रेक लेते थे।

मृणाल ने नीट एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा में अव्वल आने का कोई खास नुस्खा नहीं है। उन्होंने कहा, “एक चीज मैंने महसूस की है कि आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कौन सा तरीका आपके मुताबिक काम कर रहा है। पढ़ने और सीखने के नए-नए तरीकों को एक्सप्लोर करते रहना चाहिए।”

वहीं, दिल्ली के तन्मय गुप्ता ने कहा, “दसवीं कक्षा पास करने के बाद बच्चों के मन में यह क्लियर हो जाता है कि उन्हें मेडिकल या नॉन मेडिकल किस प्रकार के कोर्स में दाखिला लेना है। इसी तरह मेरे दिमाग में भी यह बात स्पष्ट थी कि मुझे मेडिकल में जाना है।”

तन्मय बताते हैं कि यह 2 वर्ष की लंबी पढ़ाई है। बोर्ड परीक्षाओं और नीट परीक्षाओं को एक साथ आगे लेकर चलना है। एक बार जब दोनों में तालमेल बिठा लिया तो यह प्रक्रिया आसान हो गई।

तन्मय बताते हैं कि 1 दिन में ज्यादा पढ़ने से कुछ नहीं होगा, बल्कि लगातार थोड़ा-थोड़ा पढ़ते रहना है। यह एक 2 साल लंबा सफर है। ज्यादा दबाव लेने पर शुरुआत में ही थक गए तो फिर 2 साल लंबी पढ़ाई में मुश्किलें आ सकती हैं।

परीक्षा में अव्वल रही कार्तिका जी नायर का पसंदीदा विषय बायोलॉजी रहा और सबसे कम पसंदीदा सब्जेक्ट फिजिक्स है, क्योंकि उन्हें नंबर वाले विषय के साथ पढ़ना बहुत अधिक रुचिकर नहीं लगता। कोरोना और खासकर कोरोना के बाद लागू किए गए लॉकडाउन को लेकर कार्तिका कहती है कि तब में 11वीं कक्षा में थी और 12वीं में पहुंचने वाली थी।

कार्तिका ने कहा, “हमें अचानक मोबाइल और लैपटॉप पर शिफ्ट होना पड़ा। कोचिंग के लिए भी ऑनलाइन कोचिंग लेनी पड़ी। शुरुआत में यह बहुत कठिन था, लेकिन कोचिंग के दौरान शिक्षकों ने भी पूरा साथ दिया और उतना ही कठिन परिश्रम हमारे साथ मिलकर किया। इससे बाद में स्थितियां आसान होती चली गईं।”

नतीजे घोषित किए जाने के साथ ही अब मेडिकल कॉलेजों में जल्द दाखिले शुरू किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को एनटीए को नीट परिणाम 2021 जारी करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 1 नवंबर को एनटीए परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है।

नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन मिल सकेगा।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 में संशोधन के उपरांत देशभर में स्थित 13 एम्स और पुडुचेरी के जवाहरलाल पीजी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के एमबीबीएस पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षाएं भी नीट के जरिए से ली गई हैं।

नीट यूजी 2021 परीक्षा भारत के 202 शहरों में 3,800 से अधिक परीक्षा केंद्रों में रविवार 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की गई थी। पूरे देश में लगभग 16 लाख छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था।

एनटीए के मुताबिक, भारत सरकार की पहल पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ पहली बार दुबई में भी आयोजित की गई। दुबई स्थित परीक्षा केंद्र के अलावा कुवैत में भी नीट-यूजी परीक्षा आयोजित करवाई गई।

केंद्र सरकार ने इस बार नीट में परीक्षाओं में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने का फैसला किया है। साथ ही छात्रों को 13 भाषाओं में यह परीक्षा देने की सुविधा प्रदान की गई।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

टेस्ला 2023 में इलेक्ट्रिक कार को कर सकता है पेश

Read Next

यूपी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ले रहीं मीटर रीडिंग, करा रहीं बिजली बिल का भुगतान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com