15 दिनों में ही मेरी विधानसभा से 5 हजार से ज्यादा वोट कटवाने के एप्लीकेशन दिए गए : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए लगातार वोट कटवाने के एप्लीकेशन डाले जा रहे हैं। इसके साथ-साथ नए वोट जोड़ने के भी एप्लीकेशन दिए जा रहे हैं। जिनका कोई अता-पता नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास ना कोई सीएम का चेहरा है और ना ही कोई उम्मीदवार। दिल्ली में भाजपा अपनी हार मान चुकी है। इसलिए अलग-अलग हथकंडे अपना कर किसी भी हालत में चुनाव जीतना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी विधानसभा नई दिल्ली इलाके में बीते 15 दिनों में ही अभी तक 5 हजार से ज्यादा वोट कटवाने के एप्लीकेशन दिए गए हैं और 10 हजार से ज्यादा नए वोट जोड़ने के एप्लीकेशन भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 1 लाख 6 हजार वोट कुल नई दिल्ली विधानसभा में मौजूद हैं। 29 अक्टूबर से 14 दिसम्बर तक सिर्फ 900 वोट डिलीट के लिए एप्लीकेशन आए थे और 15 दिसंबर से अभी तक 5 हजार वोट डिलीट करने के लिए भाजपा ने एप्लिकेशन डाली है। जबकि 29 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने समरी रिवीजन के बाद वोटर लिस्ट जारी की थी। 2 महीना चुनाव आयोग घर-घर जाकर रिवीजन का काम करता है तो उसके बाद यह एप्लीकेशन क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि वोट तो नागरिकता का प्रमाण है। ऐसे में वोट डिलीट करने की एप्लीकेशन से उनको मिलने वाले लाभ से लोगों को वंचित किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जब भी किसी विधानसभा इलाके में 2 प्रतिशत से ज्यादा वोट डिलीट करने की एप्लीकेशन आती है तो वह फाइल बीएलओ के पास से सीधे रिटर्निंग ऑफिसर को चली जाती है और रिटर्निंग ऑफिसर उनका मुआयना कर फैसला लेता है। ऐसे ही अगर वोट जोड़ने की भी 4 प्रतिशत से ज्यादा एप्लीकेशन आती है तो उसका भी सर्वे होता है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा हरियाणा के फर्जी वोटरों के वोट जुड़वाकर उन्हें वोट देने के लिए तैयार कर रही है और एक-एक घर से 15-15, 22-22 वोटों को जोड़ने की एप्लीकेशन आ रही है।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा तीन हथकंडे अपना रही है। जिसमें पहला वोट कटवाने का, दूसरा फर्जी वोट जुड़वाने का और तीसरा पैसे बांटकर वोट खरीदने का। इन हथकंडों के जरिए भाजपा लगातार हारे हुए चुनाव को जीतने का प्रयास कर रही है।

–आईएएनएस

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

‘भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया’, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा के धुरंधरों को किया याद, बोले इन्होंने हमें वैश्विक स्तर पर दिलाई पहचान

Read Next

स्वाति मालीवाल ने खोला स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा, अव्यवस्था पर उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com