गुजरात से सटे आदिवासी बहुल डूंगरपुर में नहीं चलता मोदी रेडियो

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से सटे और राष्ट्रीय राज मार्ग आठ से लगे दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में मोदी का सरकारी रेडियो नही चलता है । पिछलें सात वर्षों से यहाँ के जन प्रतिनिधि इसकी गुहार लगा रहें है लेकिन दूर दूर फैली अरावली पहाड़ियों पर झोपड़ियों में रहने वाले आदिवासी आकाशवाणी केन्द्र डूंगरपुर से प्रधानमंत्री की मन की बात और स्थानीय कार्यक्रमों को सुनने को तरस रहें है।

डूंगरपुर में निर्मित आकाशवाणी केन्द्र का भवन काफ़ी लम्बे समय से बन कर तैयार है लेकिन यहाँ पुरानी तकनीकी और फ़्रीक्वेंसी के कारण स्थानीय कार्यक्रमों के प्रसारण नहीं हो पाते है।इस कमी को पूरा करने यहाँ 2013 में डिजिटल एफएम ट्रांसमीटर स्वीकृत हुआ था, पर वह आज तक यह नहीं लग पाया है और ट्रान्सफ़ॉर्मर आदि कतिपय तकनीकी कारणों से इस केन्द्र से एफ एम प्रसारण सेवाएँ अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इस बीच भारत सरकार में राजस्थान के कर्नल राज्यवर्धन सिंह सहित चार पाँच केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री बदल गए।

डूंगरपुर में एफ एम रेडियों प्रसारण शुरू करवाने के लिए राज्यसभा में भाजपा के सांसद हर्ष वर्धन सिंह डूंगरपुर ने गम्भीर प्रयास किए और इस मामले को उच्च स्तर पर पहुँचाया। इस मामले को उदयपुर आकाशवाणी केन्द्र में नियुक्त एक अधिकारी प्रभारी के बतौर देख रहें है।

बाँसवाड़ा-डूंगरपुर के लोकसभा में भाजपा सांसद कनकमल कटारा ने भी संसद के मानसून सत्र के दौरान नए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से नई दिल्ली में मुलाकात कर डूंगरपुर में निर्मित आकाशवाणी केन्द्र से एफ एम प्रसारण सेवाएँ तत्काल शुरू करवाने का आग्रह किया।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि डूंगरपुर आकाशवाणी केन्द्र में पुरानी तकनीकी और फ़्रीक्वेंसी के कारण एफ एम प्रसारण सेवाएँ अभी तक शुरू नहीं हो पाई है जिससे इस वागड़ अंचल और भील आदिवासी संस्कृति के सांस्कृतिक सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विकास की योजनाओं का सुदूर गाँवों तक प्रचार प्रसार नही हो पा रहा है।जबकि कोविड काल में आकाशवाणी जन शिक्षण का सबसे सशक्त माध्यम है।

कटारा ने केन्द्रीय मन्त्री को डूंगरपुर आने और आकाशवाणी केन्द्र में एफ एम प्रसारण सेवाओं का विधिवत शुभारम्भ कराने का आग्रह किया।

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

सप्तऋषि घोष ने हिंदी डबिंग में लोकी के कैरेक्टर को आवाज दी

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम-केयर्स फंड से मदद की याचिका पर अस्पताल से विचार करने को कहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com