मोबाइल एप पर होगी रसोईयों की ट्रेनिंग, बच्चों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला खाना

लखनऊ, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| यूपी के प्राइमरी स्कूलों की सूरत बदलने के साथ वहां पढ़ने वाले बच्चों को उच्च गुणवत्ता का मिड डे मील मिल सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मिड डे मील की क्या गुणवत्ता हो, सफाई से खाना किस तरह पकाया जाए,बच्चों को खाना परोसते समय कोविड प्रोटोकॉल का कैसे पालन हो रसोईयों को इसकी ट्रेनिंग देने के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने एक एप फोसफएमडीएम नामक डेवलप किया है। जिसके जरिए रसोईयों को ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है।

इस एप का लिंक प्राधिकरण की वेबसाइट यूपीएमडीएम पर भी दिया गया है। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के अनुसार इस एप को प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। रसोईयों को ट्रेनिंग देने के लिए इस एप में 9 मॉड्यूल है, जिनको तीन हिस्सों में बांटा गया है। इनके जरिए उनको ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रत्येक तीन मॉड्यूल में गुणवत्ता परक खाना कैसे बनाएं, सफाई का ध्यान कैसे रखें समेत एक प्रश्नोत्तरी भी शामिल की गई है। इससे वह बेहतर तरीके से सीख सकेंगे। इसके अलावा पहले मॉड्यूल के सही जवाब देने के बाद ही वह दूसरे मॉड्यूल में जा सकेंगे। प्राधिकरण के अनुसार सभी मॉड्यूल को पास करने वाले रसोईयों को सार्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्रदेश में लगभग 40 लाख रसोईये कार्यरत हैं, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत महिलायें हैं। विद्यालय में पकाये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाये रखने की मंशा के तहत रसोईयों के रूप में विद्यालयों में ऐसे अभिभावकों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके बच्चें विद्यालय में पढ़ते हैं।

प्राधिकरण द्वारा मोबाइल एप के साथ रसोईयों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नवीन पोषणा प्रशिक्षण फिल्म तैयार करायी गयी है, जो मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की वेबसाइट मिशन प्रेरणा की वेबसाइट तथा यूट्यूब पर मौजूद है। प्रशिक्षण फिल्म के माध्यम से विद्यालय स्तर पर कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद स्कूल का इंचार्ज अपने स्तर से पठन-पाठन के साथ भोजन पकाना, छात्रों को वितरण एवं छात्रों द्वारा भोजन ग्रहण किये जाने आदि में कोविड प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

चुनाव आयोग के अधिकारी मंगलवार से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर

Read Next

लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है : सोनिया गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com