दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी

नई दिल्ली । दिल्ली में बीते सप्ताह पेयजल का संकट और बढ़ गया। यहां राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल के उत्पादन में सामान्य दिनों के मुकाबले 100 एमजीडी से भी अधिक की गिरावट आई है। इस बीच राज्य के लिए पानी की मांग कर रही दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

आतिशी ने आज कहा कि हरियाणा के हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है लेकिन वहां की सरकार ने दिल्ली के लिए पानी छोड़ने वाले गेट बंद कर दिए हैं। दिल्ली के हक के पानी पर हरियाणा सरकार ने ताला लगाया है।

आतिशी का कहना है कि जब तक दिल्ली की जनता को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता तब तक उनका ‘पानी सत्याग्रह’ जारी रहेगा।

दूसरी ओर, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के पेयजल उत्पादन में अब 117 एमजीडी पानी की कमी आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने और अधिक पानी रोकना शुरू कर दिया है। इससे प्रतिदिन करीब 17 एमजीडी पानी की अतिरिक्त कमी हुई है।

सौरभ भारद्वाज का कहना है कि एक एमजीडी पानी से करीब 28,500 लोगों की पानी की जरूरत पूरी होती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पहले 100 एमजीडी पानी की कमी थी। अब 117 एमजीडी पानी की कमी हो गई है। अतिरिक्त 17 एमजीडी पानी दिल्ली के करीब 4.85 लाख लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लगातार दिल्ली को कम पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले दिल्ली में प्रतिदिन 1000 एमजीडी के आप-पास पानी का उत्पादन हो रहा था। यह 21 जून को घटकर 896 एमजीडी रह गया है।

दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया कि हरियाणा की ओर से आने वाले पानी में लगातार कमी की जा रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि ‘वन इंडिया वन टीम’ की बात करने वाले आज अपने ही देश की राजधानी के लोगों को प्यासा रख रहे हैं।

जल संकट के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के मंत्री आज उपराज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। सौरभ भारद्वाज ने कहा, इससे पहले मैं और आतिशी उप राज्यपाल से पानी के मुद्दे पर मुलाकात कर चुके हैं। इस मुलाकात को उपराज्यपाल ने बकायदा तीन कैमरों में रिकॉर्ड करवाया था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

कर्नाटक : यौन शोषण मामले में जद(एस) विधान पार्षद सूरज रेवन्ना गिरफ्तार

Read Next

सोनाक्षी-जहीर ने शादी के लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी की; दुल्हन के घर पर भाई लव-कुश मौजूद नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com