जून में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई बढ़ा, नियुक्तियां 19 साल के उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली । भारत में बढ़ती कंज्यूमर मांग के कारण मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में जून में तेजी देखने को मिली और इसके कारण नियुक्तियों की दर में 19 वर्ष में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिली है। सोमवार को जारी किए गए एचएसबीसी के फाइनल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इन आंकड़ों को एसएंडपी द्वारा संकलित किया गया था।

एचएसबीसी की ग्लोबल इकोनॉमिस्ट मैत्रेयी दास ने कहा, “भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर जून तिमाही में काफी अच्छी रही है। हेडलाइन मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह जून में 58.3 रहा है।”

रिपोर्ट में कहा गया कि कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। वहीं, इंटरमीडिएट और इन्वेस्टमेंट गुड्स कैटेगरी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है।

सर्वे में 400 कंपनियों की ओर से दी गई प्रतिक्रियाओं के आधार पर बताया गया कि एक्सपोर्ट में वृद्धि दर पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अच्छी रहने की संभावना है। एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, यूरोप और यूएस से आने वाले नए ऑर्डर में बढ़त हुई है।

दास ने कहा कि इनपुट की महंगाई दर अभी भी लंबी अवधि के एवरेज से ऊपर बनी हुई है। हालांकि, मैन्युफैक्चरर्स ऊंची लागत को आसानी से ग्राहकों पर डाल रहे हैं। वहीं, मांग अधिक होने के कारण मार्जिन में सुधार हो रहा है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 3 प्रतिशत बढ़कर 800 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है।

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया गया है।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

सेना में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणाली होगी शामिल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Read Next

पुणे पोर्श मामले के आरोपी की रिहाई के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी महाराष्ट्र पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com