महाराष्ट्र : भाजपा नेताओं के बाला साहेब ठाकरे के अंदाज में प्रचार करने पर शिवसेना (यूबीटी) ने जताई आपत्ति

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सभी नेता अलग-अलग अंदाज में प्रचार में लगे हैं। इसी बीच, भाजपा नेता बाला साहेब ठाकरे की वेशभूषा धारण कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस पर शिवसेना (यूबीटी) ने आपत्ति जताई है। शिवसेना (यूबीटी) ने इसे गणमान्यों की गरिमा पर कुठाराघात करार दिया है।

इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता बाला साहेब ठाकरे, संविधान रचियता डॉ. बाबासाहेब अंबडेकर और शिवाजी महाराज की पोशाक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस वीडियो में अंधेरी पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अमित साटम भी नजर आ रहे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि इस तरह से चुनाव प्रचार कर भाजपा लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा नेताओं को इस अंदाज में प्रचार करने से बचना चाहिए।

बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि सूबे में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठने जा रहा है।

फिलहाल, सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सत्ता पक्ष महायुति के नेता जहां जनता के बीज में जाकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी के नेता लोगों से लोक लुभावने वादे करते हुए कह रहे हैं कि अगर आप हमें मौका देंगे, तो निश्चित तौर पर हम महाराष्ट्र में चौतरफा विकास की बयार बहाएंगे।

वहीं, महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के बीच विभिन्न एजेंसियों का सर्वे भी सामने आया है। इसमें जनता के मूड के बारे में बताया गया है।

बात अगर मैटराइज सर्वे की करें, तो इसमें महायुति गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया गया है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र गुट) को झटका लगने की बात कही जा रही है।

सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति गठबंधन को 145-165 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं विपक्षी एमवीए को 106-126 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

अब ऐसे में सूबे में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठता है। इसके लिए सूबे की जनता को 23 नवंबर का बेसब्री से इंतजार है, जब चुनावी नतीजे घोषित होंगे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पीएम मोदी, खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने पर जस्टिस संजीव खन्ना को दी बधाई

Read Next

योगी सरकार ने 14 लाख गर्भवती महिलाओं को दी निजी केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सौगात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com