महाराष्ट्र : सीएम फडणवीस ने अनिकेत सादुडे अपहरण मामले में परिजनों से की बात

वाशिम । महाराष्ट्र के वाशिम जिले के बाभुलगांव क्षेत्र में 14 वर्षीय अनिकेत संतोष सादुडे का 12 मार्च की रात को अपहरण कर लिया गया था। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है, जिससे परिवारवालों की चिंता और बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अनिकेत के परिवार से फोन पर बात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि मामले में तेजी से जांच की जाएगी।

उन्होंने अनिकेत के परिवार को दिलासा दिया और कहा कि मामले की जांच में पूरी तत्परता से काम किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को और तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

वाशिम पुलिस ने अनिकेत के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस द्वारा कई टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार क्षेत्र में तलाश कर रही हैं।

गत 12 मार्च को बाभुलगांव में ननमुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दूल्हे को गांव से बाहर ले जाया गया, जिसमें लोग डीजे की धुन पर बड़े आनंद के साथ नाच रहे थे। अनिकेत भी इस जुलूस में शामिल हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि वह अचानक गायब हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस के प्रयासों के बावजूद, आठ दिन बाद भी कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। इस कारण अनिकेत के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस की टीमें अब भी इलाके में खोजबीन कर रही हैं, ताकि किसी तरह की कोई जानकारी मिल सके और अनिकेत को ढूंढा जा सके।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

सरकार ने ओएनजीसी की गैस की कथित हेराफेरी के आरोप में रिलायंस और बीपी से मांगे 2.81 अरब डॉलर: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने भारत के पूर्वी तटवर्ती केजी बेसिन में स्थित ओएनजीसी के तेल क्षेत्र से कथित तौर पर गैस की हेराफेरी करने के आरोप में रिलायंस इंडस्ट्रीज...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

admin

Read Previous

टीएस सिंह देव ने की छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की तारीफ

Read Next

किसानों के साथ विश्वासघात कर रही केंद्र, पंजाब सरकार : दलबीर सिंह चीमा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com