बिहार में शराबबंदी कानून सवालों में, नहीं थम रहा है जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला

बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों ने नीतीश सरकार की परेशानी बढ़ा दी है. बिहार में छह साल पहले सरकार ने शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी. इसके लिए बाकायदा कानून पास हुआ और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे महत्त्वाकांक्षी योजना है. लेकिन यह भी सच है कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब बेची-खरीदी जा रही है. गांव-देहातों में तो यह एक घरेलू धंधा बन गया है और एक बड़ा नेटवर्क शराब बनाने के धंधे से जुड़ गया है. इस काम में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने और बेचने वालों को पुलिस और प्रशासन का साथ भी मिलता है. थानों की कमाई बेइंतहा बढ़ी है और दारोगा-सिपाही अमीर बनते जा रहे हैं.

बिहार भाजपा के अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा कर डाला है. हालांकि सवाल उन पर भी उठता है. भाजपा सरकार में शामिल है. संजय जायसवाल सीना ठोंक कर कहते हैं कि उनके संसदीय क्षेत्र और जिला में पुलिस व प्रशासन की मदद से शराब का कारोबार चल रहा है. उन्हें यह बात पता थी तो वे इतने दिनों तक खामोश क्यों रहे. जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद ही उनकी अंतरात्मा क्यों जागी. कई और भी सवाल हैं. लेकिन पिछले एक हफ्ते में जहरीली शराब से चालीस से ज्यादा हुई मौतों ने नीतीश कुमार की परेशानी तो बढ़ाई ही है. बीते एक हफ्ते में बेतिया, समस्तीपुर, गोपालगंज, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब ने कइयों को लील लिया.

जहरीली शराब से हुई इन मौतों के बाद सरकार पर शराबबंदी की समीक्षा के लिए दबाव बढ़ा है. नीतीश कुमार ने इस मसले पर बैठक करने का एलान भी कर डाला है. सरकार पर यह दबाव भी है कि वह शराबबंदी के अपने फैसले पर फिर से विचार करे और शराब पर लगी पाबंदी को खत्म कर डाले. लेकिन नीतीश कुमार ऐसा करेंगे, लगता नहीं है. यह सही है कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की बिक्री हो रही है लेकिन सच यह भी है कि शराबबंदी को लेकर एक बड़ा तबका जिनमें महिलाओं की बड़ी तादाद है वह नहीं चाहतीं कि नीतीश कुमार शराब पर लगी पाबंदी के फैसले को वापस लें.

यूं शराबबंदी से जुड़े प्रावधान में एक बड़ी छूट पिछले दिनों सरकार ने दी थी. ऐसे में कहा यह जा रहा है कि सरकार इसका दायरा और बढ़ा सकती है. नीतीश कुमार ने कई मौकों पर साफ किया है कि कुछ लोग शराबबंदी के फैसले से खुश नहीं हैं. वे सरकार को अस्थिर करने की कोशिश भी इसलिए ही करते रहते हैं. लेकिन नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में यह भी कहा था कि इस फैसले को बदला नहीं जाएगा.

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून 2016 के अप्रैल में लागू हुआ. इस कानून में कई छेद हैं जिसका फायदा शराब माफिया उठाते हैं और शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है. गांव-कस्बों में तो शराब खुलेआम बनाई-बेची जाती है. पुलिस और प्रशासन का हाथ उनके सर पर होता है. पकड़े जाने पर ले-दे कर काम हो जाता है और फिर से वे अपने धंधे में लग जाते हैं. कानून बने पांच साल से ज्यादा हो गया है लेकिन इस पर अमल के लिए जितनी गंभीरता होनी चाहिए वह नहीं दिखाई दी. कानून की खामियों का फायदा उठा कर नकली शराब बेची जा रही है और इसी का नतीजा है कि इस साल अबतक पंद्रह अलग-अलग घटनाओं में जहरीली शराब से करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है. इन मौतों से सरकार के शराबबंदी पर सवाल और भी गहरे हो गए हैं. सरकार के ढुलमुल रवैये और कार्रवाई के नाम पर महज खानापुरी ने विपक्ष को तो मौका दिया ही सरकार में शामिल भाजपा भी आंखे तरेर रही है.

इस साल होली के बाद ही जहरीली शराब से बेगूसराय में छह, रोहतास में एक, कैमूर में दो, गोपालगंज में चार लोगों की मौत हुई थी. फिर वैशाली, सीवान में पांच लोगों की मौत हो गई थी. होली के ठीक बाद नवादा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब ने सोलह लोगों को लील लिया था. फिर जुलाई में पश्चिमी चंपारण में भी एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. अक्तूबर के अंत में मुजफ्फरपुर में और अब गोपालगंज, समस्तीपुर और बेतिया में चालीस से ज्यादा लोगों की जान जहरीली शराब पीने से हो गई है. इन मौतों ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि मौतों का आंकड़ा कहीं ज्यादा हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि 90 लोगों की ही हो पाई है.

जहरीली शराब से हुई मौतों को नीतीश सरकार की कार्रवाई भी लोगों के गले नहीं उतर रही है. पूर्व पुलिस अधिकारी और नीतीश सरकार में मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार का कहना है कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इस साल लगभग सात सौ पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. लेकिन सच तो यह है कि कार्रवाई चौकीदार और थानेदार स्तर से आगे नहीं बढ़ी है. शराब के इस खेल में बड़े अधिकारी और माफिया शामिल हैं लेकिन कार्रवाई चौकीदारों और थानेदारों पर होती है और बड़ी मछलियां छूट जाती हैं. नतीजा सामने है.

राज्य सरकार जिन सात सौ पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने का दावा कर रही है, उसमें चौकीदार, थानेदार स्तर के अधिकारी ही हैं. डीएसपी या जिले के किसी एसपी के खिलाफ सरकार ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है. विपक्ष इसे लेकर सरकार को घेर रहा है और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. विपक्ष का आरोप है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल हो चुका है. सरकार एक बार फिर राज्य में शराबबंदी की समीक्षा करे.

दिलचस्प यह है कि भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा कर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर डाला है. दरअसल भाजपा इस शराबबंदी के पक्ष में नहीं है. नीतीश कुमार ने जब शराबबंदी कानून लागू किया था तब बिहार में वे राजद के साथ सरकार में थे. भाजपा ने तब भी इसका विरोध किया था. इसलिए भाजपा नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से हमले कर रही है लेकिन दिक्कत यह है कि सरकार में वह भी शामिल है इसलिए उसकी नीयत पर सवाल ज्यादा उठेंगे. सरकार के शामिल दलों ने विपक्ष के हमले का जवाब तो दिया लेकिन जो तर्क गढ़ा वह गले नहीं उत रहा है. सत्ताधारी दलों का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद विपक्ष ने जहरीली शराब कांड की साजिश रची. पहले नीतीश सरकार में शामिल भाजपा कोटे से मंत्री जनक राम ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया फिर जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने भी इसे विपक्ष की साजिश करार दिया.

जहरीली शराब से हुई मौतों पर भी सियासत हो रही है. लेकिन सरकार को यह तय करना होगा कि इन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है और जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी होगी. फिर कानून को भी और सख्त बनाना होगा. शराब के खेल में बेइंतहा पैसा है. शराब माफिया पकड़े जाते हैं. बहुत सारे लोग ले-दे कर छूट जाते हैं. कुछ जेलों में बंद रहते हैं और फिर छूटने के बाद फिर से धंधा करने में लग जाते हैं. होना तो यह चाहिए कि शराब के कारोबारियों के साथ सरकार सख्ती बरते और उनकी संपत्तियों को जब्त करे. तब इस पर अंकुश लग सकता है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि बिहार में शराब के अवैध कारोबार और जहरीली शराब कांड के लिए अधिकारी ज्यादा जिम्मेदार हैं जो शराब माफिया के साथ मिलकर खेल खेल रहे हैं राज्य के कई जिलों में जो जहरीली शराब कांड हुए हैं, उसके पीछे इन अधिकारियों की बड़ी भूमिका है

नीतीश कुमार ने इसे दुखद बताते हुए शराबबंदी पर विस्तृत समीक्षा करने की बात कही है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गलत चीज का सेवन कीजिएगा तो यह नौबत आएगी. छठ के बाद इसकी विस्तृत समीक्षा करेंगे. हर दिन लोग पकड़े जा रहे हैं. फिर भी खास इलाके में शराब बनाई जा रही है. एक बार फिर से कैंपेन चलेगा. जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा कि शराब गलत चीज है, स्वास्थ्य के लिए अहितकर है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोग शराब न पीएं, इसलिए सरकार ने शराबबंदी कानून को लागू किया, लेकिन इस कानून के क्रियान्वयन में जब तक आम लोगों का हर तरह से सहयोग नहीं मिलेगा तब तक नीतीश कुमार के शराब बंदी कानून के मकसद पूरा नहीं हो पाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि शराब पीना बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग मानते नहीं हैं और चोरी-छिपे शराब का सेवन कर लेते हैं. उन्हें इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है.

दिलचस्प यह है कि इस तरह के मामलों के सामने आने के बाद धर-पकड़ तेज हो जाती है, भट्ठियां तोड़ी जाती हैं. शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया जाता है. सवाल यह है कि वही पुलिस जो इन घटनाओं के बाद सक्रिय रहती है वह इससे पहले क्यों सोई रहती है. अभी की तरह पुलिस पहले भी जागती रहती तो इतने लोगों की जानें नहीं जातीं. सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा और जिला के बड़े अधिकारियों पर भी नकेल कसना होगा.

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

editors

Read Previous

नजीब मिकाती बने लेबनान के नए पीएम

Read Next

कॉमेडी शो की शूटिंग से मेरा तनाव दूर होता है : चारुल मलिक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com