दिल्ली के लाल-अरविंद केजरीवाल, भाजपा को ललकार

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आप के जितने पार्षद जीते हैं, उन्हें भी बधाई, इस नगर निगम चुनाव में भाजपा के भी जितने सदस्य जीते हैं, उन्हें भी बधाई और जो लोग हारे हैं, उन्हें भी मायूस नहीं होना है। दिल्ली को ठीक करने में हम सबका सहयोग लेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो राजनीति आजतक करनी थी, कर ली, अब सभी जीते हुए 250 पार्षद दिल्ली को ठीक करने में एकसाथ काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने वोट दिया उनका धन्यवाद और जिन्होंने वोट नहीं दिया उनको मैं कहना चाहता हूं कि पहले आपका काम कराएंगे, फिर दूसरों का काम होगा। हमें दिल्ली को ठीक करने में सबके सहयोग की जरूरत है। खासकर हमें केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने में हमें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहिए।

वहीं इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, आज दिल्ली की जनता ने भाजपा को हराकर बड़ा संदेश दिया है। जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है और जो 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में सत्ता में थी, उसे दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाकर अरविंद केजरीवाल को मौका दिया है।

संजय सिंह ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा के दावे के अनुसार) के लोगों को अहंकार में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “भाजपा ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में 400 सांसदों को लगाया, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की फोटो लगाई, जेपी नड्डा को चुनाव का प्रभार दिया, 17 केंद्रीय मंत्री और 8 राज्यों के मुख्यमंत्री लगाए लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की जनता ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जिताया।”

————– इंडिया न्यूज स्ट्रीम

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

काठमांडू । दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

नई दिल्ली । निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर...

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

editors

Read Previous

आईओसी महानिदेशक: 2036 समर ओलंपिक के आयोजन के इच्छुक 10 देश

Read Next

अभ्यास के दौरान सिर में चोट लगने के बाद स्कैन के लिए ले गए पाक के शान मसूद: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com