झारखंड के 38 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों में 15 लाख नौनिहालों को मिलने वाली खिचड़ी पर भी आफत

रांची: झारखंड के 38 हजार से भी ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों में 15 लाख से भी ज्यादा नौनिहालों को मिलने वाली पतली खिचड़ी पर भी आफत आ गई है। करीब ढाई लाख प्रसूताओं को सरकारी प्रावधान के अनुसार सूखा पोषाहार भी नहीं मिल पा रहा है। राज्य के ज्यादातर जिलों में कहीं छह-सात महीने तो कहीं साल भर से पोषाहार मद की राशि नहीं मिल पाई है। प्राय: तमाम आंगनवाड़ी केंद्र स्थानीय दुकानदारों से उधार पर मिल रहे राशन के भरोसे संचालित हो रहे हैं। अब दुकानदार भी उधार देने से हाथ खड़ा कर रहे हैं। किराए पर चल रहे हजारों आंगनवाड़ी केंद्रों के किराए का भुगतान कहीं साल तो कहीं दो साल से नहीं हुआ है। आंगनवाड़ी सहायिकाओं को भी छह-सात महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।

आंगनवाड़ी केंद्रों में निबंधित प्रत्येक बच्चे के लिए पोषाहार के मद में सरकार 10.94 रुपये देती है। यानी एक बच्चे पर माह में 328.20 रुपये खर्च होते हैं। राज्य में 38481 आंगनवाड़ी केंद्रों में 15.21 लाख बच्चे निबंधित हैं। इस हिसाब से महीने सरकार की ओर से 4.56 करोड़ रुपये की राशि देनी होती है, लेकिन ज्यादातर जिलों में बीते जुलाई के बाद से इस मद में राशि जारी नहीं की गई है। कुछ जिलों में हाल में सिर्फ एक महीने की राशि दी गई है। गिरिडीह, हजारीबाग, गोड्डा, साहिबगंज और चाईबासा में तो पूरे 12 महीने से राशि नहीं मिली है।

राशि समय पर नहीं मिलने का असर पोषाहार का आपूर्ति पर पड़ रहा है। हजारों केंद्रों में सिर्फ खिचड़ी मिल रही है। कई केंद्रों पर तो पोषाहार का वितरण अनियमित तरीके से हो रहा है। समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के अनुसार, सरकार से पैसा नहीं मिलने के बावजूद सेविकाओं ने दुकानों से उधार सामान लेकर बच्चों को निवाला खिलाया, पर अब दुकानदारों ने उधार देने से मना कर दिया है। लॉकडाउन से पहले आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को खिचड़ी, सूजी और रेडी टु ईट फूड मिलता था। अब ज्यादातर केंद्रों में सिर्फ हल्दी, चावल और थोड़ी सी दाल मिलाकर बनाई गई खिचड़ी ही दी जा रही है।

समाज कल्याण विभाग की सहायक निदेशक सुमन सिंह के मुताबिक, पोषाहार की राशि सभी जिलों को जल्द ही मिल जाएगी।

38481 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 14484 केंद्रों के पास अपना भवन और शौचालय नहीं हैं। निजी भवनों में आंगनवाड़ी केंद्र चलाए जा रहे हैं। पलामू, रांची और धनबाद जिलों का सबसे बुरा हाल है। पलामू में 2595 में से 1719 आंगनवाड़ी केंद्रों का अपना भवन व शौचालय नहीं है। रांची में कुल 2832 में से 1207 केंद्र निजी भवनों में चल रहे हैं। धनबाद के 2231 में से 1147 के पास अपना भवन नहीं है। किराए के मकानों में चल रहे केंद्रों के किराए का भुगतान भी सरकार नहीं कर पा रही है।

–आईएएनएस

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पंजाब सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए’

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना नहीं होने से...

एआई फॉर एजुकेशन-एआई इन एजुकेशन, कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम लॉन्च...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

akash

Read Previous

झारखंड में मंडी शुल्क के खिलाफ अनाज व्यापारियों का आंदोलन

Read Next

अमेठी में अस्पताल और उद्योग के नाम पर गांधी परिवार ने हड़पी जमीनें – स्मृति ईरानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com