झारखंड में मंडी शुल्क के खिलाफ अनाज व्यापारियों का आंदोलन

रांची: झारखंड में मंडी शुल्क के नए कानून के खिलाफ राज्य भर के कारोबारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। 8 फरवरी को राज्य के खाद्यान्न दुकानदारों और राइस-फ्लोर मिलर्स ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार से सभी खाद्यान्न व्यापारियों और कृषि मंडियों के दुकानदारों ने नए कानून के खिलाफ अपने प्रतिष्ठानों में काला झंडा और काला बिल्ला लगाना शुरू किया है। राज्य में व्यापारियों और उद्यमियों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) इस आंदोलन की अगुवाई कर रही है।

इस मुद्दे पर 8 फरवरी को रांची में राज्य भर के खाद्यान्न व्यापारियों और राइस-फ्लोर मिलर्स की बैठक बुलाई गई है।

एफजेसीसीआई के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि सरकार की ओर से पारित किया गया झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 न तो राज्य के किसानों के हित में है न व्यापारियों और आम लोगों के। जब उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही महंगाई पर नियंत्रण के लिए मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है, तब झारखंड में इस शुल्क को प्रभावी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस शुल्क से राज्य भर के खाद्यान्न व्यापारियों में आक्रोश है। अगर सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती है तो व्यापारी राज्य के बाहर से अनाज का आवक पूरी तरह बंद कर देंगे।

फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा कि शुल्क प्रभावी होने के बाद यहां का व्यापार पड़ोसी राज्यों में शिफ्ट होने लगेगा, जिससे सरकार को जीएसटी के रूप में भारी नुकसान होगा। झारखंड में बिक्री हेतु तैयार ज्यादातर माल दूसरे राज्यों से आयात किये जाते हैं। ऐसी वस्तुओं पर कृषि शुल्क लागू होने से यह किसी विपणन व्यवस्था की फीस न होकर सीधे एक टैक्स के रूप में प्रभावी होगा, जो जीएसटी के अतिरिक्त डबल टैक्सेशन होगा।

अन्य राज्य से आयातित वस्तु पर अधिकतम स्लैब में कृषि शुल्क लगाए जाने से सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं को महंगाई झेलनी पड़ेगी। पूर्व में जब यह शुल्क प्रभावी था, तब यह भ्रष्टाचार का जरिया बन गया था।

कृषि बाजार बोर्ड में व्याप्त अनियमितताओं को देखते हुए ही तत्कालीन सरकार ने इस शुल्क को शून्य कर दिया था। पुन: इस शुल्क को प्रभावी करने की दिशा में सरकार द्वारा लिये जा रहे किसी भी निर्णय को व्यापारी मानने को तैयार नहीं हैं। इसके विरोध में वृहद् आंदोलन किया जायेगा।

रांची चैंबर के अध्यक्ष संजय माहुरी ने कहा कि यह विधेयक किसानों एवं आम जनता का शोषण एवं दोहन करने वाला है।

चैंबर उपाध्यक्ष अमित शर्मा और सह सचिव रोहित पोद्दार ने संयुक्त रूप से कहा कि यह शुल्क कुछ गिने-चुने अधिकारियों के हित के लिए लाया जा रहा है जिससे राज्य में उपभोक्ता वस्तुएं महंगी होंगी।

–आईएएनएस

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

पीयूष गोयल टीईपीए के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का दौरा करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री भारत–ईएफटीए व्यापार व आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

akash

Read Previous

महिला टी20 विश्व कप: मैथ्यूज ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत का श्रेय वेस्टइंडीज को दिया

Read Next

झारखंड के 38 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों में 15 लाख नौनिहालों को मिलने वाली खिचड़ी पर भी आफत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com