केरल : स्थानीय निकाय कर्मचारियों को फोन की तीसरी घंटी के अंदर कॉल रिसीव करने के आदेश

तिरुवनंतपुरम: पंचायत निदेशक द्वारा जारी एक नए आदेश में अपने सभी कर्मचारियों को विनम्र व्यवहार करने और इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि हर बार जब भी कार्यालय में फोन की घंटी बजती है तो कॉल तीन घंटी के भीतर रिसीव की जानी चाहिए। कार्यवाहक पंचायत निदेशक एम. पी. अजित कुमार ने राज्य की सभी 941 पंचायतों (स्थानीय निकायों) के लिए यह निर्देश जारी किए हैं। यह कहा गया है कि एक बार कॉल का उत्तर देने के बाद व्यक्ति को पहले अपना नाम और पदनाम के साथ अपना परिचय देना होगा।

एक बार कॉल करने वाले के बोलने के बाद, अधिकारी को यह पूछना होगा कि क्या उसे किसी अन्य अधिकारी को कॉल ट्रांसफर करने की आवश्यकता है और यदि कोई वॉयस मैसेज है, तो उसके बारे में भी पूछना होगा। इसके अलावा उसे कॉल करने वाले व्यक्ति को उत्तर भी बहुत स्पष्ट रूप से देना होगा।

अजित कुमार ने कहा कि स्थानीय निकायों द्वारा सेवाओं में सुधार के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक परिषद के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि इसे बिना असफलता के लागू किया जाए।

–आईएएनएस

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की...

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने...

तलाकशुदा मुस्लिम महिला को दहेज में मिला पैसा और तोहफा वापस पाने का हक, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि तलाक पर अधिकारों का संरक्षण एक्ट, 1986 के तहत एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला को पिता से...

सोशल मीडिया अभद्रता मामले में राहुल ईश्वर को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस विधायक राहुल मामकूटाथिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को कथित रूप से सोशल मीडिया पर निशाना बनाने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईश्वर को...

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा...

इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स लेट और कई रद्द, कंपनी ने मांगी माफी

नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से भारी मुश्किलों में घिरी हुई है। तकनीकी खराबी, बड़े एयरपोर्टों पर जबरदस्त भीड़ और ऑपरेशनल मजबूरियों की...

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव जीतने पर वीरेंद्र सचदेवा ने जनता का जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए हैं। सभी 12 सीटों में से भाजपा ने 7 सीट, आम आदमी पार्टी ने 3...

पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा, एसआईआर पर टीएमसी को भाजपा का जवाब

नई दिल्ली । संसद में मंगलवार को चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। पश्चिम बंगाल के...

बिहार: किशनगंज में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा भी बरामद

किशनगंज । बिहार के सीमा क्षेत्रों में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिहार के किशनगंज जिले स्थित गलगलिया थाना क्षेत्र से...

कोलकाता में मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला उजागर, ईडी की टीबीएमएल सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

कोलकाता । ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कोलकाता में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत ट्रेड-बेस्ड...

सपा ने फिर चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कई जिलों के बीएलओ पर लगाया काम में लापरवाही का आरोप

लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मतदाता सूची से जुड़े कई गंभीर मुद्दों की तरफ ध्यान खींचा है। पार्टी का कहना है कि...

editors

Read Previous

कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती चरण में है विश्व : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

Read Next

ल्हासा में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग खासकर इन जगहों पर गये

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com