ल्हासा में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग खासकर इन जगहों पर गये

新华社照片,拉萨,2021年7月23日 习近平在西藏考察 7月21日至23日,中共中央总书记、国家主席、中央军委主席习近平来到西藏,祝贺西藏和平解放70周年,看望慰问西藏各族干部群众。这是22日下午,习近平在位于拉萨西郊的哲蚌寺考察。 新华社记者 谢环驰 摄

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इधर के कुछ दिनों में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का निरीक्षण दौरा किया। तिब्बत की राजधानी ल्हासा में वे 22 जुलाई की दोपहर बाद विशेष तौर पर द्रपंग मठ, बाखुओ सड़क और पोताला महल चौक गये।

द्रपंग मठ ल्हासा शहर से पश्चिम में दस किलोमीटर दूर एक पहाड़ पर स्थित है। वह तिब्बती बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा मठ है और गलुक समुदाय के 6 मुख्य मठों में से सबसे अहम है। द्रपंग मठ, गानतान मठ और सरा मठ ल्हासा के तीन बड़े मठों के नाम से मशहूर है। उसकी स्थापना वर्ष 1416 में हुई। आज का द्रपंग मठ एक विशाल भवन समूह है। त्सोछिन महाहोल द्रपंग मठ के केंद्र में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 4500 वर्गमीटर है। भव्य अर्चना होल में 183 स्तंभ हैं और 221 कमरे हैं।

जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग वहां पहुंचे तो धार्मिक वाद्ययंत्र एक साथ बजने लगे। मठ प्रबंधन समिति के प्रमुख ने उनके सम्मान में हाता प्रदान किया। लामाओं ने परंपरागत तरीके से उनकी अगवानी की। शी ने त्सोछिन महल का दौरा किया। उन्होंने इधर के कुछ साल द्रपंग मठ के सक्रिय योगदान की प्रशंसा की और बल दिया कि हमें पूरी तरह पार्टी के धार्मिक कार्य की नीतियां लागू कर आम लोगों की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहिए।

बाखुओ सड़क ल्हासा के पुराने शहर में स्थित है, जिसका इतिहास 1300 साल से अधिक है । यहां ल्हासा का मशहूर चक्र चलाने का रास्ता है और समृद्ध वाणिज्यिक केंद्र भी है । बाखुओ सड़क क्षेत्र में संपूर्ण रूप से पुराने शहर के परंपरागत दृश्य और वास्तु भवन देखने को मिलते हैं । यहां कई पर्यटन वस्तुओं की दुकानें हैं । नेपाल और भारत से आये बहुत-सी चीजें भी देखी जाती हैं । तिब्बती संस्कृति को महसूस करने के लिए बाखुओ सड़क एक आदर्श स्थान है । अपनी यात्रा में शी चिनफिंग ने बाखुओ सड़क पर लोगों से हाथ हिलाकर अभिवादन किया और स्टाल में प्रवेश कर पर्यटन व संस्कृति संभाल की स्थिति का पता लगाया ।

पोताला महल के सामने एक विशाल चौक है । वर्ष 1995 में इसका निर्माण हुआ और वर्ष 2005 में उसका विस्तार किया गया । पोताला महल विश्व में सबसे ऊँचा शहरी चौक है । दक्षिण से उत्तर तक उसकी लंबाई चार सौ मीटर है और पूर्व से पश्चिम तक 600 मीटर है । पोताला चौक पास पुस्तकालय, बच्चों के पार्क और बाजार भी हैं । चौक के दक्षिण में तिब्बत की शांतिपर्ण मुक्ति दिवस स्मारक स्थापित है, जिसकी उंचाई 37 मीटर है । पोताला चौक पर शी चिनफिंग ने बताया कि तिब्बत का इतिहास विभिन्न जातियों द्वारा एक साथ लिखा गया है । तिब्बती जाति और अन्य जातियों के बीच आदान-प्रदान होता रहता है । उन्होंने विभिन्न जातियों की जनता को च्राशीदले यानी शुभकामनाएं दी ।

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं

नई दिल्ली । ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष का असर काफी व्‍यापक हो गया है। दक्षिणी लेबनान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लिटानी नदी...

पेजेशकियान की टिप्पणी पर ट्रंप का तंज, ‘पड़ोसी देशों के सामने ईरान ने कर दिया सरेंडर’

वाशिंगटन । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पड़ोसी देशों से मांगी गई माफी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'दबाव' में उठाया गया कदम करार दिया है। शनिवार को...

अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश, ‘हमें कम मत आंकिए’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे झगड़े में बीच-बचाव की कोश‍िश शुरू कर दी...

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

वाशिंगटन । ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर...

अमेरिका और खाड़ी देशों ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

वाशिंगटन । इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में कई देशों पर हमले कर दिए। ईरान की तरफ से किए गए...

ईरान बैलिस्टिक हमलों में नागरिकों को निशाना बना रहा, यह ‘युद्ध अपराध’ है : इजरायली प्रवक्ता

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मर्मोरस्टीन ने रविवार को ईरानी शासन पर जानबूझकर बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने इन...

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बमबारी पूरे...

दुश्मनों की सोच गलत है कि ईरान कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुकेगा: भारत में ईरानी दूतावास

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल, कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी ईरान के बीच जारी हमलों के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। ईरानी...

editors

Read Previous

केरल : स्थानीय निकाय कर्मचारियों को फोन की तीसरी घंटी के अंदर कॉल रिसीव करने के आदेश

Read Next

अराजकता के बीच काबुल हवाईअड्डे पर 8 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com