कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का किया ऐलान, सीएम योगी की भी तारीफ की

चंडीगढ़ । ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ भजन गाकर प्रसिद्ध हुए कन्हैया मित्तल ने रविवार को कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “आज सुबह हमारे एक मित्र का फोन आया। मैंने उनसे बात की। मैंने उन्हें बताया कि हो सकता है कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सनातन की बात करने वाला एक ही दल ना हो। हर दल से सनातन की बात हो। हर किसी की मदद करने के लिए हर दल से बात होनी चाहिए, इसलिए मन में इच्छा हुई कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करूं।”

भाजपा के बारे में उन्होंने कहा, “मेरा इस पार्टी से कोई मतभेद नहीं है। कुछ लोग कह रहे हैं कि टिकट नहीं मिला, इसलिए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं। अगर मुझे टिकट चाहिए होती, तो मैं खुद लोगों से बात करता और मुझे टिकट मिल जाता। कोई बड़ी बात नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी किसी को नहीं कहा कि भाजपा को वोट दो। हमेशा से यही कहा कि जो राम मंदिर के लिए काम करें, उसका साथ दें, कहीं पर भी बैठकर हम काम कर सकते हैं। आप अपनी तपस्या सड़क पर भी कर सकते हैं और हिमालय में भी, पानी में भी कर सकते हैं, तो अग्नि में भी। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप एक ही दल में रहकर अपनी तपस्या करो।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं तो वैसे भी भाजपा में कभी था भी नहीं। मुझे शीर्ष नेतृत्व की ओर से बुलाया जाता था कि आप आइए हमारे यहां। भजन गाइए और अगर आप वो भजन भी सुनेंगे, तो उसमें आपको कहीं पर भी भाजपा का नाम नहीं दिखेगा। हमने यह भजन हमारे महाराज योगी जी (योगी आदित्यनाथ) के लिए गाया था। वो आज भी हैं, कल भी हैं, सदैव रहेंगे। चाहे हम किसी भी दल में जाएं या ना जाएं।”

कन्हैया मित्तल के भजन ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ का उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने इस्तेमाल किया था। खुद कई चुनावी रैलियों में कन्हैया यह भजन गाते दिखे थे।

बता दें कि कन्हैया मित्तल भाजपा से हरियाणा विधानसभा चुनाव में पंचकूला सीट से टिकट चाह रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, जिसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है।

–आईएएनएस

पंजाब : एडीजीपी एसपीएस परमार ने सुखबीर बादल व एसएडी नेताओं को तलब किया, ऑडियो क्लिप पर सबूत मांगे

चंडीगढ़ । पंजाब के जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर सियासी चर्चा तेज है। रविवार को पंजाब पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं...

न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है: सीएम योगी

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि राज्य शांति और निवेश के एक नए युग में...

संविधान से पहले कैसी थी देश की शासन प्रक्रिया, संघ प्रमुख ने बताया क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत

पानीपत । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को ‘भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान’ कार्यक्रम में बताया कि संविधान से पहले देश में शासन की...

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में जिला अदालत ने एक अहम निर्णय सुनाते हुए आरोपी जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले का शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के असाधारण रूप...

राघव चड्ढा ने की ’10 मिनट डिलीवरी’ कल्चर खत्म करने की मांग, गिग वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली । राज्यसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनकी बदतर हालत का मुद्दा उठाया। चड्ढा...

यूपी : सीएम योगी का निर्देश, एफडीआई बढ़ाने को बढ़ाएं संवाद, तेज करें प्रयास

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में विदेशी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए चल रहे प्रयासों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए साफ कहा कि उत्तर...

यूपी में एसआईआर के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए दिए गए समय को बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9...

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की...

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने...

admin

Read Previous

पाकिस्तान पीओके के लोगों को विदेशी कहता है, हम उन्हें अपना नागरिक मानते हैं : राजनाथ सिंह

Read Next

लखनऊ हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com