गेंदा फूल की खेती कर पारंपरिक खेती से ज्यादा मुनाफा कमा रही झारखंड की महिलाएं

रांची, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड सरकार और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) का महिला सशक्तिकरण को लेकर किया जा रहा प्रयास अब सरजमीं पर दिखने लगा है। इसका सबसे अच्छे उदहारण आज राज्य में गेंदे की फूल की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा कर आत्मनिर्भर बन रही कई महिलाएं है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी गांव की महिलाएं जो कभी सिर्फ पारंपरिक खेती से जुड़ कर टमाटर, गोभी जैसे सब्जियों की खेती करती थी वह आज सरकार की मदद से गेंदे फूल की खेती कर कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा रही है।

चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के शीला गांव की महिला किसान रिंकू देवी पहले टमाटर और फूलगोभी आदि की खेती करती थी लेकिन उससे उन्हे कभी अच्छा लाभ नही मिल पाता था। लेकिन पिछले दो सालों से वह अपने करीब एक एकड़ जमीन में गेंदा फूल की खेती कर रही हैं। इससे उनकी आमदनी कई गुना बढ़ गई है।

एक अधिकारी दावा करते हुए कहा कि राज्य के सात जिलों में 700 से भी ज्यादा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं 175 एकड़ में गेंदे की खेती कर आत्मनिर्भर बन रही है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में किसानों की संख्या में यह मामूली बढ़त है, लेकिन इस साल खेती के तहत क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई है।

जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय कहती हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका के कई श्रोतों से जोड़ने का प्रयास जेएसएलपीएस लगातर कर रहा है। इसी कड़ी में गेंदे की खेती को महिला सशक्तिकरण के एक मजबूत स्तंभ के रूप में पेश किया गया है। इस पहल ने महिलाओं को तत्काल आय और कम समय में अपने उत्पाद की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी सुनिश्चित किया है।

चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड की रहने वाली किसान रिंकू देवी कहती हैं, “मैं पिछले तीन सालों से गेंदे की खेती कर रही हूं। इससे पहले टमाटर और फूलगोभी उगाती थी। गेंदे की खेती बहुत लाभदायक है क्योंकि यह कम निवेश में अच्छी फसल लाभ देता है। इसकी खेती में रोपण और कटाई के बीच किसी भी कड़ी मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है।”

उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे 10 डिसमिल भूमि में गेंदा फूल लगाया और उसे 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया। इस वर्ष उन्हे गेंदे की खेती से 25,000 रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। सिमरिया में रिंकू देवी की तरह ही अन्य किसानों ने प्रखंड में लगभग 9 एकड़ से अधिक भूमि में गेंदे फूल लगा कर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

खूंटी के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर की रहने वाली 27 वर्षीय एक अन्य महिला गजाला परवीन भी कहती है, “गेंदे की खेती किसी भी अन्य खेती से बेहतर है क्योंकि यह काफी लाभदायक है और इसमें किसी कीटनाशक या उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा बाजार को लेकर भी कोई समस्या नहीं है।”

गजाला आगे कहती हैं कि गेंदे की खेती के बारे में बताए जाने पर पहले लोग हंसते थे। उन्होंने पहले कभी भी फूलों की खेती से लाभ प्राप्त करते हुए न कभी सुना या देखा था। इसलिए, पहली बार ट्रायल के आधार पर हमने कम जमीन पर खेती किया था लेकिन पहली बार में ही अच्छा मुनाफा मिलने के बाद अब हम बड़े पैमाने पर गेंदे की खेती करने का सोचा है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

बामियान में बुद्ध की ऐतिहासिक प्रतिमाओं का विध्वंसक तालिबान अब प्रांत में अवशेषों की करना चाह रहा रक्षा

Read Next

केंद्र ने सभी जिलों को कवर करते हुए 8,300 जन औषधि केंद्र खोले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com