चुनाव में हार के लिए ईवीएम को दोष देना गलत है : राजेश नागर

चंडीगढ़ । हरियाणा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर पार्टी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रही है। दोनों चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेता से लेकर कार्यकर्ता ईवीएम पर दोष मढ़ रहे हैं।

अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि ईवीएम से चुनाव नहीं होना चाहिए। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। अगर देश में बैलेट पेपर से चुनाव नहीं होते हैं तो देशभर में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करेंगे। इसे लेकर एक अभियान भी चलाया जाएगा।

इससे जुड़ा सवाल हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर से किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और सभी को पता है कि भारत में ईवीएम की शुरुआत किस पार्टी की सरकार के दौरान हुई थी। कांग्रेस जब किसी राज्य में चुनाव हार जाती है तो वह ईवीएम पर सारा दोष डालती है। लेकिन, जब किसी राज्य में चुनाव जीत लिया जाता है तो वहां ईवीएम ठीक रहता है। यह दोहरी नीति क्यों। चुनाव में हार के लिए ईवीएम को दोष देना गलत है।

किसानों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हरियाणा सरकार में मंत्री ने कहा कि प्रदेश पूरे देश में एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने किसानों के हित में अनेक घोषणाएं की हैं। अगर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की बात करें तो हरियाणा 24 फसलों को एमएसपी के तहत खरीदने वाला पहला राज्य है। अगर अनुदान राशि और मुआवजे की बात करें तो हमारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह से किसान हितैषी है। हम हमेशा किसानों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हम किसानों के लिए जो काम करते आए हैं, वह इसी तरह जारी रहेगा। अब तक हमने 54 लाख मीट्रिक टन फसलें खरीदी हैं और किसानों को सारा भुगतान कर दिया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

मेड-इन-इंडिया ब्यूटी ब्रांडों को बढ़ावा देने ‘मिंत्रा’ ने की राइजिंग स्टार्स डी2सी शिखर सम्मेलन की मेजबानी

Read Next

कॉपीराइट उल्लंघन मामला : नयनतारा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे धनुष

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com