भारत 14 अक्टूबर को 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य पा लेगा, बड़े आयोजन की योजना

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत 14 अक्टूबर को वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार ने इसे लेकर एक ‘मेगा इवेंट’ यानी बड़े आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि 14 अक्टूबर को वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा और इस उपलब्धि को ‘विजयादशमी’ त्योहार की तरह ही कोविड रूपी ‘दुष्ट आत्मा’ पर भारत की जीत के रूप में मनाया जाएगा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

सूत्र ने कहा, “इस दिन को कोविड रूपी बुरी आत्मा पर भारत की जीत के रूप में मनाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि सरकार इस दिन तक 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य पूरा करने के लिए अपनी सीमाओं या क्षमताओं को आगे बढ़ा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड पर प्रतीकात्मक रूप से जीत दर्ज करने के लिए इसे विजयादशमी को भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई है। सभी संबंधित विभागों को इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए, मीडिया के माध्यम से उपलब्धि का प्रचार-प्रसार करने के लिए अग्रिम रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मेगा उत्सव में उन फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मचारी और कोविड योद्धाओं को याद भी किया जाएगा, जिनकी मौत 100 करोड़ खुराक के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संक्रमण से हुई है।

सूत्र ने कहा, “कोविड-19 के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चलाया जा रहा है और यह जश्न मनाने का एक विशेष अवसर होगा, जब हम टीकों की 100 करोड़ खुराक का प्रबंध करेंगे।”

सूत्र ने आगे कहा, “इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 100 करोड़ खुराक की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के बाद राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कोविड उन योद्धाओं के परिवार के लिए भी घोषणा कर सकते हैं, जिनकी महामारी से लड़ते हुए और अन्य लोगों की जान बचाते हुए मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक वैक्सीन की 95.89 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

अब तक, भारत ने स्वास्थ्य कर्मियों को टीकों की 1,03,75,424 पहली खुराक और 90,36,583 दूसरी खुराक दी है। मंगलवार सुबह तक फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की 1,83,59,259 पहली खुराक और 1,53,98,857 दूसरी खुराक मिल चुकी हैं।

18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 38,68,20,261 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 10,40,73,546 लोगों को दोनों खुराक दी गई हैं।

45-59 वर्ष आयु वर्ग में, पहली खुराक 16,61,56,424 को दी गई है और 8,38,76,362 को उनकी दूसरी खुराक भी मिल चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह तक साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को पहली खुराक के रूप में 10,48,69,202 टीके और दूसरी खुराक के रूप में 6,00,12,131 टीके लगाए गए हैं।

मंगलवार सुबह तक, भारत ने कोविड-19 वैक्सीन की 95.89 करोड़ से अधिक खुराक दी है, जिसमें पिछले 24 घंटों के दौरान 68.86 लाख टीका लगाए गए हैं।

अब तक, छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सभी 18 से अधिक आबादी को कम से कम पहली खुराक देने का काम पूरा कर लिया है, जिसमें लक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कम से कम 80 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को पहली खुराक दी है।

इस बीच, भारत में दैनिक तौर पर सामने आ रहे कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जो अच्छा संकेत है।

भारत ने मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 14,313 नए कोविड मामले दर्ज किए, जो 224 दिनों में सबसे कम दर्ज किए गए मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में कुल 181 मौतें भी हुई हैं, जिससे संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 4,50,963 हो गई है।

सक्रिय कोविड मामले वर्तमान में 2,14,900 है, जो 212 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय कोविड मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.63 प्रतिशत हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.48 प्रतिशत है और पिछले 109 दिनों से यह 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 43 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 126 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

14 अक्टूबर को 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य हासिल करने के लिए केवल तीन दिन बचे हैं और यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए भारत को अब वैक्सीन की शेष खुराक देने की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

बिहार में भी होंगे सेब के बगान, कश्मीर नहीं गोपालगंज में लहलहाएंगे सेब के बागान

Read Next

अमेजन का ऐपस्टोर आखिरकार फिर से एंड्रॉइड 12 पर काम कर रहा है: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com