नई दिल्ली । देश में 14 लाख 72 हज़ार स्कूल हैं और 98 लाख टीचर जबकि छात्रों की संख्या 24.8 करोड़ है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां लोकसभा में वर्ष 24- 25 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जिसमें शिक्षा की यह तसवीर सामने आई है।
सर्वेक्षण के अनुसार सरकारी स्कूल 69 प्रतिशत हैं जिनमें 50 प्रतिशत छात्र हैं ,जबकि 22,5 प्रतिशत प्राइवेट स्कूल हैं जिनमें 32,6 प्रतिशत छात्र हैं।सरकारी स्कूलों में 51 प्रतिशत टीचर हैं जबकि 38,7 प्रतिशत टीचर प्राइवेट स्कूलों में।
इस बार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अब2023 24 में 57.2 प्रतिशत स्कूलों में कम्प्यूटर की सुविधा हो गयी है जबकि 2019 20 में 38.5 प्रतिशत थी यानी अब करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इसी तरह 2019 20 में इंटरनेट की सुविधा 22.3 प्रतिशतथी जो 2023 24 में बढ़कर 53.9 प्रतिशत हो गयी है।यानी 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
स्कूलों में प्राथमिक स्कूलों में ड्राप आउट 1,9 प्रतिशत है अपर प्राथमिक में 5,2 प्रतिशत लेकिन सेकेंडरी स्तर पर 14.1प्रतिशत ड्राप आउट है।
सर्वेक्षण के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या में तेरह प्रतिशतवृद्धि हुई है यानी 2014 15 में 51, 534 से बढ़कर20 22 – 23 में 58 ,643 हो गयी है।
सर्वेक्षण के अनुसार देश में उच्च शिक्षा संस्थानों में 4 करोड़ 33 लाख छात्र हो गए हैं जो दुनिया के किसी देश में उच्च शिक्षा के इतने छात्र नहीं है।इस तरह 2014 की तुलना में 26 ,5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
देश में आई आई टी की संख्या 23 हो गयी जबकि आई आई एम की संख्या 20 विश्विद्यालयों की संख्या 1217 हो गयी है तथा मेडिकल कालेजों की संख्या 780 हो गयी है जबकि 2014 में 16 आई आई टी 13 आई आई एम थे 727 विश्विद्यालय तथा 387 मेडिकल कालेज थे।
— इंडिया न्यूज स्ट्रीम











