रात के तापमान में वृद्धि से मौत का खतरा 6 गुना बढ़ सकता है: स्टडी

न्यूयॉर्क : जलवायु परिवर्तन के कारण रात के समय का तापमान बढ़ने के साथ-साथ आपकी मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने चेताया है, जिनका मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में रात के तापमान में वृद्धि से लोगों की मौत का खतरा 6 गुना बढ़ सकता है।

एक नए वैश्विक अध्ययन (स्टडी) से पता चला है कि रात के समय अत्यधिक गर्मी के कारण, जो सामान्य नींद के पैटर्न को बाधित करता है, मनुष्यों में मौत के खतरे को काफी बढ़ा देता है।

चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, जर्मनी और अमेरिका के शोधकर्ताओं के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक गर्म रातों से सदी के अंत तक दुनिया भर में मृत्यु दर में 60 प्रतिशत तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन में चेताते हुए कहा गया है कि रात के दौरान व्यापक गर्मी नींद के सामान्य शरीर क्रिया विज्ञान को बाधित कर सकती है और कम नींद से प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान हो सकता है और हृदय रोग, पुरानी बीमारियों, सूजन और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का खतरा बढ़ सकता है।

अमेरिका के चैपल हिल में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के जलवायु वैज्ञानिक, अध्ययन के सह-लेखक युकियांग झांग ने कहा, “रात में तापमान बढ़ने के जोखिमों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।”

गिलिंग्स स्कूल में पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग से झांग ने कहा, “गर्म रातों की आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) और औसत तीव्रता 2100 तक क्रमश: 30 प्रतिशत और 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ जाएगी, जबकि दैनिक औसत तापमान में 20 प्रतिशत से कम की वृद्धि होगी।”

परिणाम बताते हैं कि गर्म रात की घटनाओं की औसत तीव्रता 2090 तक लगभग दोगुनी हो जाएगी। अनुमान है कि पूर्वी एशिया के 28 शहरों में 20.4 डिग्री सेल्सियस से 39.7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अत्यधिक गर्मी के कारण बीमारी का बोझ बढ़ेगा, जो सामान्य नींद पैटर्न को बाधित करता है।

जलवायु परिवर्तन से संबंधित मृत्यु दर जोखिम पर गर्म रातों के प्रभाव का अनुमान लगाने वाला यह पहला अध्ययन है।

निष्कर्षों से पता चला है कि औसत दैनिक तापमान वृद्धि के अनुमान से मृत्यु दर का बोझ काफी अधिक हो सकता है, यह सुझाव देता है कि पेरिस जलवायु समझौते के प्रतिबंधों के तहत भी जलवायु परिवर्तन से वामिर्ंग एक परेशान करने वाला प्रभाव हो सकता है।

टीम ने 1980 और 2015 के बीच चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के 28 शहरों में अधिक गर्मी के कारण मृत्यु दर का अनुमान लगाया और इसे दो जलवायु परिवर्तन मॉडलिंग परि²श्यों पर लागू किया, जो संबंधित राष्ट्रीय सरकारों द्वारा अनुकूलित कार्बन-कमी परि²श्यों के साथ संरेखित थे।

इस मॉडल के माध्यम से, टीम यह अनुमान लगाने में सक्षम रही कि 2016 और 2100 के बीच अत्यधिक गर्म रातों से मृत्यु का जोखिम लगभग छह गुना बढ़ जाएगा।

यह भविष्यवाणी जलवायु परिवर्तन मॉडल द्वारा सुझाए गए दैनिक औसत वामिर्ंग से होने वाली मृत्यु दर के जोखिम से बहुत अधिक है।

चीन में फुडन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैडोंग कान ने कहा, “हमारे अध्ययन से, हम इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि, गैर-इष्टतम (नॉन-ऑप्टिमम) तापमान के कारण बीमारी के बोझ का आकलन करने में, सरकारों और स्थानीय नीति निर्माताओं को असमान अंतर-दिन तापमान भिन्नता के अतिरिक्त स्वास्थ्य प्रभावों पर विचार करना चाहिए।”

चूंकि अध्ययन में केवल तीन देशों के 28 शहरों को शामिल किया गया था, झांग ने कहा कि ‘इन परिणामों को पूरे पूर्वी एशिया क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों में निकालने को लेकर सतर्क रहना चाहिए’।

–आईएएनएस

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

admin

Read Previous

ब्रिटेन में एक तिहाई परिवारों को ऊर्जा बिलों का भुगतान करने के बाद गरीबी का सामना करना पड़ेगा

Read Next

बैंकों ने पिछले 5 वित्तीय वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये राइट ऑफ किए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com