एसएफआई के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र ने केरल गवर्नर को जेड प्लस सुरक्षा दी

तिरुवनंतपुरम । केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा केरल पुलिस की ‘चूक’ के खिलाफ शनिवार को दो घंटे तक धरना देने के कुछ घंटों बाद, केंद्र ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कवर दी है। इस बात का खुलासा खान के ऑफिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया।

शनिवार सुबह खान तिरुवनंतपुरम से करीब 70 किलोमीटर दूर एक समारोह में जा रहे थे। जब उनका काफिला नीलामेल पहुंचा तो करीब दो दर्जन एसएफआई सदस्य काले झंडे लहराते सड़क किनारे नारे लगाते दिखे।

यह देखकर खान ने अपनी कार रोकी और पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए प्रदर्शनकारियों की ओर चल दिए। फिर वह सड़क किनारे चाय की दुकान से लाई गई एक कुर्सी पर बैठ गए और अपने सचिव मोहन से तुरंत पुलिस आयुक्त को बुलाने के लिए कहा।

नाराज खान ने कहा, “यदि नहीं, तो प्रधानमंत्री को बुलाओ। इसके लिए आप (वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों पर उंगली उठाते हुए) जिम्मेदार हैं, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। आप उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) संरक्षण दे रहे हैं। आप कानून तोड़ रहे हैं। अगर आप (पुलिस) नहीं, तो कानून कौन बनाये रखेगा।

खान इस बात से नाराज थे कि उनके काफिले के गुजरने से पहले पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एसएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया। खान ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के वहां से गुजरने के दौरान ऐसी कोई हरकत हुई होती तो पुलिस प्रदर्शनकारियों को तुरंत गिरफ्तार कर लेती।

खान ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि जब तक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में नहीं लिया जाता, वह नहीं हटेंगे।

करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गैर-जमानती आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद राज्यपाल उठकर उस कार्यक्रम के लिए चले गए जहां वह मुख्य अतिथि थे।

मीडिया द्वारा धरने को लाइव कवर करने के साथ, खान को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कुछ अन्य लोगों का फोन आया और इसके तुरंत बाद उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट दिखाई दी कि केंद्र ने उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी प्रदान करने का फैसला किया है।

उधर, नाराज एसएफआई आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि उनका विरोध जारी रहेगा।

इससे पहले, खान के कार्यक्रम में पहुंचने से ठीक पहले पुलिस ने सभा स्थल के पास से एसएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया|

इस बीच, अनुभवी सीपीआई-एम नेता और सत्तारूढ़ वाम दल के संयोजक ईपी जयराजन ने कहा कि एक राज्यपाल को इस तरह व्यवहार करते देखना अजीब है।

जयराजन ने कहा, “हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। क्या किसी मंत्री या राज्यपाल के खिलाफ काले झंडे लहराना पहली बार हो रहा है? मेरा मानना है कि उन्हें वहां लंबे समय तक बैठना चाहिए था। इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए केंद्र जिम्मेदार है।’ उन्हें (खान को) केरल से वापस बुला लिया जाना चाहिए।”

राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने भी खान की आलोचना करते हुए कहा कि यह राज्यपाल के दिखावे के अलावा और कुछ नहीं है।

–आईएएनएस

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

admin

Read Previous

अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, नीतीश कुमार की वापसी पर अपनी चिंताओं से कराया अवगत

Read Next

झारखंड में राम मंदिर या स्थानीय मुद्दों को मिलेगी प्रमुखता, ‘अबकी बार 400 पार’ में कहां अडंगा ?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com